गुरुग्राम : 30 मई 2026
- मुठभेड़ में गोली लगने से नामी गैंग के दो आरोपी हुए घायल
- दोनों आरोपी में दिल्ली में लूट व फायरिंग कर दहशत फैलाने की वारदातों में थे वांछित
- राजधानी दिल्ली में वसूली के लिए कि गई आपराधिक वारदातों के कारण , लंबे समय से दिल्ली पुलिस को भी थी आरोपियों की तलाश
- लाखों की कीमत के विदेशी हथियार बरामद।
- आरोपियों द्वारा दिया जाना था हत्या की वारदात को अंजाम
- दोनों आरोपियों पर हरियाणा और दिल्ली में गंभीर धाराओं में दर्ज है 2 दर्जन से अधिक मुकदमे
दिनांक 29/30.05.2026 की रात को अपराध शाखा सैक्टर-40, गुरुग्राम की पुलिस टीम को अपने विश्वशनीय सूत्रों के माध्यम से एक सूचना दिल्ली में अवैध वसूली के लिए 3/4 फायरिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले 02 आरोपियों के बाईक पर सवार होकर अवैध हथियार सहित बिलासपुर से गुरुग्राम की तरफ जाने के संबंध में प्राप्त हुई।
▪️उपरोक्त सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा सैक्टर-40, गुरुग्राम व शाखा सैक्टर-39, गुरुग्राम की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए नजदीक पचगांव चौक पर आरोपियों के आने का इंतजार करने लगी। जिसके काफी घंटों के बाद दिनांक 30.05.2026 को सुबह लगभग 2-2:30 बजे एक बाईक आती हुई दिखाई दी जिस पर 02 व्यक्ति सवार थे। पुलिस टीमों ने अपनी गाड़ियों से बाइक का पीछा किया तो आरोपियों ने बाइक सर्विस रोड की तरफ उतार दी जिसके बाद मानेसर घाटी के पास अपने आप को घिरा देखकर भागने लगे तो बाईक गिर गई तथा आरोपी पुलिस की टीम पर गोली चलाते हुए भागने लगे। जिसमें गोलियां पुलिस की गाड़ी में लगी। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को चेतावनी देते हुए आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन फिर भी आरोपी गोली चलाते रहे। तभी पुलिस टीम ने अपनी सुरक्षा करते हुए वार्निंग फायर के बाद जवाबी कार्यवाही में गोलियां चलाई तो दोनों आरोपियों के एक-एक गोली पैर में लगी। गोली लगने से आरोपी जमीन पर गिर गए, जिनको पुलिस टीम द्वारा काबू किया गया। आरोपियों की पहचान कर्ण उर्फ रोमी (उम्र-24 वर्ष) व प्रवेश (उम्र-21 वर्ष) दोनों निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।
पुलिस टीम द्वारा आगामी कार्यवाही करते हुए मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के कारण घायल हुए बदमाश/आरोपियों को ईलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया तथा प्रबंधक थाना मानेसर, गुरुग्राम, सीन-ऑफ-क्राईम, फिंगरप्रिंट टीमों को अवगत करवाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। उपरोक्त वारदात के सम्बन्ध में उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं के तहत पुलिस थाना मानेसर, गुरुग्राम में अभियोग अंकित किया गया।
▪️उपरोक्त मुठभेड़ में कुल 13-14 राउंड फायर हुए, जिनमें से आरोपियों की तरफ 9-10 फायर तथा पुलिस की तरफ से 04 फायर किए गए। पुलिस टीम ने आरोपियों द्वारा उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई 01 बाईक, लाखों की कीमत की 01 विदेशी पिस्टल, 01 विदेशी रिवॉल्वर, 02 मैगजीन, खाली खोल कारतूस बरामद किए गए।
▪️ उपरोक्त आरोपियों ने दिल्ली में अवैध वसूली के लिए एक हीं रात में कंझावला, मुंडका सहित फायरिंग की तीन चार वारदातों तथा लूट की वारदातों को अंजाम दिया था जिसमें आरोपी वांछित थे।
▪️ आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपियों पर फिरौती मांगने/वसूली करने,लूट करने, हत्या का प्रयास करने, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत 02 दर्जन अभियोग दिल्ली व हरियाणा में अंकित है।
▪️उपरोक्त आरोपी उपचाराधीन है, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने उपरान्त आरोपीयो को उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार करके आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी।







