Edition

एचटेट परीक्षा में भारी लापरवाही पर भडक़ी कांग्रेस

शिक्षा बोर्ड और सरकार इस परीक्षा को लेकर कितनी लापरवाह थे।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एचटेट परीक्षा में भारी लापरवाही पर भडक़ी कांग्रेस,

प्रदीप गुलिया जोगी बोले : यह परीक्षा नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ है सरेआम खिलवाड़ है
एचटेट परीक्षा में गायब पैराग्राफ, खुली सील और गलत प्रश्नपत्र, इसके बाद भी अपनी लापरवाही छिपाने में जुटी सरकार : प्रदीप गुलिया जोगी
भाजपा सरकार की लापरवाही ने युवाओं की वर्षो की मेहनत पर फेरा पानी : प्रदीप गुलिया जोगी
एचटेट में भारी लापरवाही है युवाओं के भविष्य के साथ सीधे तौर पर खिलवाड़ : प्रदीप गुलिया जोगी
भिवानी, 6 जुलाई : हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) में सामने आई गंभीर अनियमितताओं और भारी चूकों को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। परीक्षा के दौरान अव्यवस्था, गलत प्रश्नपत्र और प्रशासनिक खामियों पर कड़ा रोष जताते हुए कांग्रेस शहरी जिला प्रधान प्रदीप गुलिया जोगी ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा नहीं, बल्कि प्रदेश के पढ़े-लिखे युवाओं के भविष्य और उनकी भावनाओं के साथ सरेआम खिलवाड़ है।
प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि एचटेट परीक्षा के दौरान सामने आई गड़बडिय़ों ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र से मुहावरे ही गायब थे, लेकिन परीक्षार्थियों से उनके अर्थ चुनने को कह दिया गया। ववही हिंदी और अंग्रेजी के अंकों में भारी अंतर पाया गया, जिससे परीक्षार्थी भ्रमित हो गए। वहीं ऐसे सवाल पूछे गए थे, जिनका संदर्भ पूरे प्रश्न पत्र में कहीं था ही नहीं। कुछ स्थानों पर प्रश्र पत्र और ओएमआर शीट के सीरियल नंबर अलग-अलग पाए गए, जबकि कुछ स्थानों पर बिना सील के प्रश्र पत्र भी बांटे गए। कई सेंटर्स पर प्रश्न पत्र कम पड़ गए, तो कई जगह कैंडिडेट्स को उनके तय सब्जेक्ट के बजाय दूसरे विषयों के पेपर थमा दिए गए। कांग्रेस शहरी जिला प्रधान प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में तो पूरी तरह विफल रही ही है, लेकिन जो परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, उनमें भी इस कदर की लापरवाही बरती जा रही है जो अक्षम्य है।

शिक्षा बोर्ड और सरकार इस परीक्षा को लेकर कितनी लापरवाह थे।
उन्होंने कहा कि सालों तक मेहनत करने वाले युवाओं को परीक्षा केंद्र पर जाकर पता चलता है कि पेपर की सील पहले से खुली है या उन्हें गलत विषय का पेपर दे दिया गया है। बिना मुहावरे के अर्थ पूछना और पैराग्राफ गायब होना यह दर्शाता है कि शिक्षा बोर्ड और सरकार इस परीक्षा को लेकर कितनी लापरवाह थे। यह भाजपा का असली युवा विरोधी चेहरा है। जोगी ने कहा कि परीक्षार्थी इस भारी मानसिक प्रताडऩा और अव्यवस्था से गुजरने को मजबूर है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रश्न पत्रों में इतनी गंभीर विसंगतियां हैं, त्रुटियां हैं और ओएमआर शीट के नंबर तक मेल नहीं खा रहे, तो ऐसी स्थिति में आनन-फानन में आंसर की जारी कर सरकार अपनी कमियों को छिपाने का प्रयास कर रही है।
प्रदीप गुलिया जोगी ने मांग की है कि एचटेट परीक्षा में हुई इस भारी चूक की तुरंत एक स्वतंत्र और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। जिन अधिकारियों और प्रिंटिंग एजेंसियों की लापरवाही से लाखों युवाओं का भविष्य अधर में लटका है, उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने प्रभावित परीक्षार्थियों को तुरंत राहत नहीं दी और अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया, तो कांग्रेस पार्टी युवाओं के हक के लिए सडक़ों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें