सरकारी स्कूल शिक्षकों के साथ नायब सैनी सरकार कर रही विश्वासघात – दिग्विजय चौटाला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 14 नवंबर

जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने सरकारी स्कूल शिक्षकों के ट्रांसफर का मुद्दा उठाते हुए भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की नायब सैनी सरकार अध्यापकों के साथ विश्वासघात कर रही है। भाजपा राज में जेबीटी महिला टीचर 150 से ज्यादा किलोमीटर दूर नौकरी करने पर मजबूर है। दिग्विजय ने कहा कि वादों से मुकरना नायब सैनी सरकार की आदत है और जेबीटी महिला शिक्षिकाओं को नौकरी के नाम पर तंग किया जा रहा है।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि पिछले तीन सालों से ट्रांसफर नहीं होने के कारण जेबीटी शिक्षिकाएं बेमुश्किल से नौकरी कर पा रही है। उन्होंने कहा कि नौकरी के नाम पर भाजपा सरकार अध्यापकों के साथ ज्यादती कर रही है। दिग्विजय ने कहा कि भाजपा सरकार में ऑनलाइन ट्रांसफर नीति लागू होने के बाद केवल चार बार ही साल , 2017, 2019 और 2022 में सामान्य तबादले हुए है। वहीं प्राइमरी शिक्षकों के लिए तो सामान्य ऑनलाइन ट्रांसफर बहुत साल पहले हुए थे। स्कूलों के मास्टर और स्कूल के टीजीटी एंड पीजीटी अध्यापक लंबे समय से ट्रांसफर नहीं होने के चलते परेशान है। जेबीटी अध्यापकों के बहुत सालों बाद मार्च 2024 में आखिरी बार अंतर-जिला तबादले ही किए गए। जेबीटी शिक्षकों के अंतर जिला तबादला न होने के कारण प्रदेश में सैंकड़ों महिला शिक्षिका अपने जिले से 100 से 150 किलोमीटर दूरी पर नौकरी कर रही हैं।
स्कूलों में सामान्य शिक्षकों, टीजीटी और पीजीटी अध्यापकों के तबादले आखिरी बार 2022 में हुए थे। ऐसे में लंबे समय से हरियाणा में शिक्षक तबादलों के इंतजार में बैठे है। भाजपा सरकार केवल टीचर ट्रांसफर पॉलिसी में नए-नए बदलाव करने पर जोर दे रही है, जबकि शिक्षकों के तबादले नहीं किए जा रहे है।

दिग्विजय ने जेजेपी की महेंद्रगढ़ रैली का ग्रामीणों को दिया निमंत्रण

जननायक जनता पार्टी के 9वें स्थापना दिवस पर छह दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाली रैली की तैयारियों के लिए दिग्विजय चौटाला निरंतर फील्ड में डटे हुए है। शनिवार को दिग्विजय चौटाला ने बवानीखेड़ा हलके का दौरा कर ग्रामीणों को रैली का न्योता दिया। दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार के पास विकास का कोई ठोस विजन नहीं है। भाजपा जनता के असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है। प्रदेश का युवा बेरोजगारी से परेशान है और नशे की दलदल में फंसता जा रहा है। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। किसान, मजदूर, व्यापारी और कर्मचारी सभी सरकार की नीतियों से परेशान है, लेकिन सरकार को जनता की समस्याओं की कोई चिंता नहीं है। दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अब केवल नाम की विपक्षी पार्टी बनकर रह गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जनता ने देख लिया कि किस तरह कांग्रेस नेतृत्व ने अपनी राजनीतिक रणनीति से भाजपा को फायदा पहुंचाया। कांग्रेस जनता के मुद्दों पर मजबूती से संघर्ष करने की बजाय आपसी राजनीति में उलझी हुई है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें

करनाल में दौड़ती मर्सिडीज बनी आग का गोला, दो युवकों की बाल-बाल बची जान , बेबाक खबरों के लिए पढ़ें New India News Network.com और HM News India.com। हर प्रदेश, हर जिले की सबसे पहले और सबसे आगे की खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।

करनाल में दौड़ती मर्सिडीज बनी आग का गोला, दो युवकों की बाल-बाल बची जान , बेबाक खबरों के लिए पढ़ें New India News Network.com और HM News India.com। हर प्रदेश, हर जिले की सबसे पहले और सबसे आगे की खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।