डीएचबीवीएन के डिजिटल सीजीआरएफ पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण की पूरी प्रक्रिया अपडेट करने के निर्देश : विक्रम सिंह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 16 नवंबर । दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने डिजिटल सीजीआरएफ (उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम) पोर्टल पर शिकायतों से संबंधित संपूर्ण प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। निगम प्रबंधन ने सभी संबंधित अधिकारियों को पोर्टल पर लंबित जानकारी पूर्ण रूप से अपडेट करने के निर्देश जारी किए हैं। प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गुरुग्राम की रैंकिंग के संबंध में पावर फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा किए गए आंकलन के दौरान डिजिटल सीजीआरएफ पोर्टल पर अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।

शिकायत निवारण प्रक्रिया को पारदर्शी, प्रभावी और जवाबदेह बनाना है।

मुख्य अभियंता कमर्शियल की ओर से जारी निर्देशों के तहत शिकायत दर्ज होने से लेकर उस पर की गई आगामी कार्रवाई, सीजीआरएफ द्वारा आदेश जारी करने, आदेशों की अनुपालना तथा शिकायत की वर्तमान स्थिति से संबंधित प्रत्येक जानकारी डिजिटल पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट करनी होगी। इसका उद्देश्य शिकायत निवारण प्रक्रिया को पारदर्शी, प्रभावी और जवाबदेह बनाना है।
इस कार्य के लिए सीजीआरएफ के चेयरपर्सन, मुख्य अभियंताओं, सभी अधीक्षण अभियंताओं, कार्यकारी अभियंताओं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अधीक्षण अभियंता आरए को व्यक्तिगत रूप से प्रगति की निगरानी करने तथा निर्धारित समय-सीमा में अनुपालना रिपोर्ट मुख्य अभियंता कमर्शियल कार्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इसकी जानकारी प्रबंध निदेशक को दी जा सके। डीएचबीवीएन के जनसंपर्क अधिकारी संजय चुघ ने बताया कि डिजिटल सीजीआरएफ पोर्टल पर शिकायतों की पूरी प्रक्रिया अपडेट होने से उपभोक्ताओं की शिकायतों की स्थिति, उन पर हुई कार्रवाई और आदेशों की अनुपालना की ऑनलाइन निगरानी संभव होगी। इससे शिकायत निवारण व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्धारित समय-सीमा में सभी जानकारियां अपडेट करने का आग्रह किया।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें