Monday, May 6, 2024

गर्मियों में पीएं ये शीतल पेय पदार्थ, एनर्जी के साथ शरीर को मिलेंगे कई फायदे

गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ रही है। इन दिनों आपको सड़क किनारे, रेहड़ी फड़ी पर गन्ने का जूस, नींबू पानी मिलते दिख ही जाएगा, क्या आप जानते हैं ये पेय पदार्थ हमारे शरीर की गर्मी तो दूर करते ही हैं साथ ही हमें तुरंत एनर्जी भी देते हैं। चलिए जानते हैं इस सीजन में कौन से पेय पदार्थ हमारी हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।

नींबू पानी 
नींबू पानी का सेवन आपको तुरंत एनर्जी देता है, और ये पेय पदार्थ आपके लिए पॉकेट फ्रेंडली भी होता है। आप पानी में नींबू का रस और काला नमक डालकर पी सकते हैं। ये तुरंत आपकी एनर्जी को तुरंत बूस्ट कर देगा।

छाछ 
छाछ का सेवन भी आप गर्मियों में कर सकते हैं। ये आपके पाचन शक्ति को बढ़ाता है। इसके अलावा इसके सेवन से आपके पेट को ठंडक मिलती है साथ ही शरीर में होने वाली पानी की कमी को भी ये दूर करता है। गर्मियों में ये पेय पदार्थ आपको डिहाइड्रेशन से दूर रखता है।

कोकोनट वॉटर 
नारियल पानी तो हम सभी का पसंदीदा होता हैं। कोकोनट वॉटर या नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही वेट लॉस और एसिडिटी को भी नारियल पानी काफी हद तक कम करता है।

गन्ने का जूस 
अगर यूं कहें गन्ने के जूस से सस्ता और अच्छा कुछ नहीं होगा तो इसमें कुछ भी गलत नहीं होगा। क्या आप जानते हैं गन्ने का रस पीने से दिल की बीमारी नहीं होती। इस जूस में पोटैशियम, ग्लूकोज, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम काफी मात्रा में होता है।

जलजीरा 
अगर आप जल जीरा का सेवन गर्मियों में नहीं करते हैं। तो अब शुरू कर दीजिए। क्योंकि इसके कई फायदे हैं। जलजीरा पीने से शरीर को गर्मी से लड़ने की क्षमता में भी इजाफा होता है। खराब पाचन तंत्र में मदद करने के लिए जल जीरा से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है।

 

Latest Videos

आपकी राय

क्या आप ट्विटर ब्लू टिक के लिए हर महीने 900 रुपये देने को तैयार हैं?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page