Monday, May 6, 2024

मुकेश अम्बानी को मिली जाने से मारने की धमकी ,पुलिस ने 19 साल के लड़के को लिया हिरासत में

एक 19 साल के लड़के ने मुकेश अम्बानी से मांगे 400 करोड़ रूपए400 करोड़ की मांग करना वाला लड़का हुआ गिरफ्तार, फर्जी नाम का कर रहा था इस्तेमाल।

देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अम्बानी को आया है एक धमकी भरा मेल जिसमें उनसे 400 करोड़ रूपए की मांग की गयी है | जानकारी के मुताबिक, मुकेश अम्बानी की मेल पर 27 अक्टूबर की तारीख को पहला एक धमकी भरा मेल आया था | जिसमें लिखा था यदि 20 करोड़ रूपए नहीं दिए गए तो मुकेश अम्बानी को मार देंगे | इसके बाद उनके पास और भी कई मेल आये जिनमें हर बार रकम बढ़ा दी गयी | पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है और अभी तक पुलिस ने इस मामले में एक 19 साल के लड़के को अपनी हिरासत में लिया है | जिसका नाम गणेश रमेश वनपारधी बताया जा रहा है | पहले मेल के जरिये धमकी के साथ 20 करोड़ की मांग की गयी फिर वहीं दूसरा मेल अगले ही दिन आया जिसमें 200 करोड़ की मांग की गयी | फिर इसके 3 दिन बाद यानी 30 अक्टूबर को 400 करोड़ की मांग की गयी | अब पुलिस के लिए भी ये चुनौती का विषय है जिसमें अभी तक ये साफ़ नहीं हो पाया है कि इस पूरी प्लानिंग के पीछे किसका हाथ है आखिर इसका मास्टर माइंड है कौन ? यही जानने के लिए पुलिस लगातार छानबीन में जुटी हुई है| रिपोर्ट्स के मुताबिक़ 27 अक्टूबर को आये मेल में लिखा था “If you don’t give us 20 crore rupees, we will kill you, we have the best shooters in India.” जैसे ही एक के बाद एक मेल्स आने नहीं रुके तो इस बात की जानकारी मुकेश अम्बानी ने तुरंत पुलिस को दी | 19 साल के लड़के को तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया है |

Latest Videos

आपकी राय

क्या आप ट्विटर ब्लू टिक के लिए हर महीने 900 रुपये देने को तैयार हैं?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page