Edition

समाधान शिविर में एडीसी सोनू भट्ट ने सुनीं समस्याएं, सीएम सैनी ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • समाधान शिविर में एडीसी सोनू भट्ट ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर में चल रहे शिविरों का किया निरीक्षण
  • मुख्यमंत्री ने लोगों से सीधा संवाद कर सुनीं समस्याएं, तय समयसीमा में समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

गुरुग्राम, 9 अप्रैल।

एडीसी सोनू भट्ट ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का समाधान तय समय सीमा में और बेहतर गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाप्त किया जाए, ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके।

गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर में चल रहे शिविरों का निरीक्षण किया और उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शिविरों में आए लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, बादशाहपुर क्षेत्र से संबंधित एक शिकायत पर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि हर मामले का समाधान तय समय सीमा के भीतर किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो।

एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका जल्द समाधान करना है, ताकि नागरिकों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों पर जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई करते हुए समयसीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए।शिविर के दौरान कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को निर्धारित समय में निपटाने के लिए अधिकारियों को कहा गया।

उन्होंने एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) अपलोड करते समय सावधानी बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायत का पूरा विवरण, की गई कार्रवाई और वर्तमान स्थिति स्पष्ट व तथ्यात्मक रूप से दर्ज की जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और समाधान की गुणवत्ता बेहतर हो।

इस दौरान डीडीपीओ नवनीत कौर, डीएसओ सतपाल, डीएसओ शिवानी, एसडीओ सुमन कश्यप, एसडीओ मनीष, एसडीओ सुनील सैनी, एलडीएम विनोद कुमार, सब इंस्पेक्टर लालसिंह, जेई राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें