महर्षि कश्यप के आदर्शों और विचारों से समाज को मिलती है एकता, समरसता और सेवा की प्रेरणा: राव नरबीर सिंह बादशाहपुर में कैबिनेट मंत्री ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा का किया अनावरण, क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड-18 में 23 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 22 नवंबर। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने रविवार को बादशाहपुर स्थित कश्यप चौपाल में महर्षि कश्यप की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं केवल हमारी आस्था और श्रद्धा का प्रतीक नहीं होतीं, बल्कि उनकी शिक्षाओं, आदर्शों और जीवन मूल्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का भी माध्यम होती हैं। महर्षि कश्यप का भारतीय संस्कृति और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी प्रतिमा की स्थापना से क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को और मजबूती मिलेगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महर्षि कश्यप के जीवन और उनके आदर्शों से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके विचार हमें समाज में आपसी सद्भाव, एकता, समरसता और सेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश देते हैं। हमें महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करते हैं।

राव नरबीर सिंह ने उपस्थिजन को संबोधित करते हुए कहा कि बादशाहपुर क्षेत्र और हरियाणा की जनता ने जिस विश्वास और विकास की उम्मीद के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सेवा का अवसर दिया है, सरकार उन उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि बादशाहपुर की जनता ने भी जिस विश्वास के साथ उन्हें क्षेत्र की सेवा का दायित्व सौंपा है, उस विश्वास को कायम रखना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेक विकास कार्य चल रहे हैं। इन कार्यों को गति देने के साथ गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विकास कार्यों का व्यापक प्रभाव वर्ष 2027 में धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा और बादशाहपुर क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।कार्यक्रम में निगम पार्षद ज्योति सुमित जैलदार ने बताया कि दक्षिण हरियाणा में पहली बार महर्षि कश्यप जी की मूर्ति स्थापित की गई है, जो कश्यप समाज के लिए एक महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज का सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड-18 में 23 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर वार्ड-18 में करीब 23 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। मुकेश यादव जैलदार ने विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि इनमें बादशाहपुर गांव की क्षतिग्रस्त एवं जंग लगी पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन को बदलकर नई डीआई पाइपलाइन बिछाना, त्यागीवाड़ा प्रजापति मोहल्ला में फिरनी वाले रास्ते पर आरएमसी-40 सड़क का निर्माण, सीवरेज लाइन एवं जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाना शामिल है। इसके अतिरिक्त आरआर कॉलोनी, रामगढ़ और गांव बादशाहपुर के लिए नहरी पानी के बूस्टर का निर्माण किया जाएगा। वहीं बादशाहपुर तालाब से कबड्डी स्टेडियम तक फुटपाथ, स्ट्रीट लाइटिंग, जल निकासी व्यवस्था सहित सड़क निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के कार्य भी किए जाएंगे। इन विकास परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी और सड़क, सीवरेज तथा जल निकासी से जुड़ी सुविधाओं में सुधार होगा। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता तिलक राज मल्होत्रा, सत्ये कश्यप प्रधान, अजीत कश्यप, नरेश कश्यप, गणपत कश्यप, पप्पू कश्यप, इंद्रजीत कश्यप, मोनू कश्यप सहित कश्यप समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इसके अलावा जगजीत यादव, धर्म लंबरदार, रोशन मेंबर, गिरवर यादव, होशियार यादव, लक्ष्मण सैनी, कृष्ण सैनी, नरेश निंबल एवं ब्रह्म कांगड़ा सहित आसपास के गांवों की सरदारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें

विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश

विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश ,ठेकेदार पर एफआईआर, पेनल्टी और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश; डीएमसी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश ठेकेदार पर एफआईआर, पेनल्टी और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश; डीएमसी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश