पंचायतों और नगर निकायों को आत्मनिर्भर बनाने पर गुरुग्राम में जुटेंगे देशभर के प्रतिनिधि, दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज से

पंचायतों और नगर निकायों को आत्मनिर्भर बनाने पर गुरुग्राम में जुटेंगे देशभर के प्रतिनिधि, दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज से

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 22 नवंबर। हरियाणा में पंचायतों और नगरपालिकाओं को सशक्त बनाने तथा स्थानीय निकायों को स्थानीय सरकार के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से गुरुग्राम में 23 और 24 नवंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान (एसजेएचआईएफएम) की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में देशभर से प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन में पंचायतों एवं नगर निकायों के अधिकारों के हस्तांतरण, वित्तीय स्थिरता और प्रभावी सेवा वितरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

गुरुग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके अलावा हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल तथा हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे।

सम्मेलन का मुख्य विषय हरियाणा में पंचायतों और नगरपालिकाओं का सशक्तीकरण तथा स्थानीय निकायों को स्थानीय सरकार के रूप में विकसित करना है। इसके तहत स्थानीय निकायों को अधिक अधिकार देने, उनकी वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाने और आमजन तक सरकारी सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। दो दिवसीय इस राष्ट्रीय सम्मेलन के माध्यम से स्थानीय स्वशासन की व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने और पंचायतों एवं नगर निकायों की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने से जुड़े विषयों पर राष्ट्रीय स्तर पर विचारों एवं अनुभवों का आदान-प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल पर सभी तैयारियों को रविवार को अंतिम रूप दिया गया।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें

विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश

विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश ,ठेकेदार पर एफआईआर, पेनल्टी और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश; डीएमसी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश ठेकेदार पर एफआईआर, पेनल्टी और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश; डीएमसी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड-18 में 23 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन

महर्षि कश्यप के आदर्शों और विचारों से समाज को मिलती है एकता, समरसता और सेवा की प्रेरणा: राव नरबीर सिंह बादशाहपुर में कैबिनेट मंत्री ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा का किया अनावरण, क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं