राजस्थान पंचायत चुनाव में भाजपा की हार राजनीतिक बदलाव का संकेत – डॉ अजय सिंह चौटाला जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह – डॉ अजय सिंह चौटाला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 22 नवम्बर। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि छह दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाली जेजेपी की रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। यह रैली प्रदेश की राजनीति में एक नई ऊर्जा का संचार करेगी और हरियाणा के कोने-कोने से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन इसमें भागीदारी करेंगे। वे रविवार को जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली का न्यौता देने झज्जर और गुरुग्राम पहुंचे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. चौटाला ने प्रदेश में बढ़ते अपराध और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर बीजेपी को आड़े हाथों लिया।

जेजेपी प्रमुख डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में आज आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। प्रदेश में बढ़ते अपराध, कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति, बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याएं सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। भाजपा सरकार ने चुनावों के दौरान बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज जनता उन वादों का हिसाब मांग रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों ने प्रदेश के किसान, मजदूर, व्यापारी और युवा सभी वर्गों को निराश किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान करने की बजाय प्रचार और राजनीतिक दिखावे तक सीमित रह गई है। वहीं डॉ चौटाला ने राजस्थान के ग्राम पंचायत चुनावों में भाजपा को मिली करारी हार को लेकर कहा कि यह जनता के बदलते मिजाज का संकेत है। जनता अब केवल नारों और प्रचार से प्रभावित होने वाली नहीं है, बल्कि सरकारों के कामकाज का हिसाब भी ले रही है।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में जाकर हरियाणा की तर्ज पर बड़े-बड़े झूठे वादे करना आसान है, लेकिन पहले सीएम को हरियाणा की जनता से किए गए वादों का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों को आज भी रोजगार, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और सुरक्षा की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री को दूसरे प्रदेशों में जाकर वादे करने से पहले अपने प्रदेश की जनता की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

वहीं जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाली पार्टी स्थापना दिवस की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचें। उन्होंने कहा कि जेजेपी का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और आमजन के विश्वास से मजबूत हुआ है। पार्टी प्रदेश के किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी और युवाओं के हितों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी। इस दौरान अनेक युवाओं ने जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें

विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश

विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश ,ठेकेदार पर एफआईआर, पेनल्टी और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश; डीएमसी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश ठेकेदार पर एफआईआर, पेनल्टी और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश; डीएमसी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड-18 में 23 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन

महर्षि कश्यप के आदर्शों और विचारों से समाज को मिलती है एकता, समरसता और सेवा की प्रेरणा: राव नरबीर सिंह बादशाहपुर में कैबिनेट मंत्री ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा का किया अनावरण, क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं

विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश

विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश ,ठेकेदार पर एफआईआर, पेनल्टी और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश; डीएमसी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश ठेकेदार पर एफआईआर, पेनल्टी और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश; डीएमसी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश