उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गायक V Cash को किया सम्मानित, बॉलीवुड में चमकाया प्रदेश का नाम

उत्तराखंड के कलाकार का बढ़ा मान CM धामी ने V Cash को किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून। उत्तराखंड की संगीत प्रतिभा को एक बार फिर सम्मान मिला है। प्रदेश के प्रसिद्ध गायक V Cash (विकास भारद्वाज) को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बॉलीवुड फिल्म में अपनी आवाज के जरिए उत्तराखंड का नाम रोशन करने पर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री से सम्मान प्राप्त करना गायक V Cash के संगीत सफर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बन गया है।बॉलीवुड फिल्म ‘पारिवारिक मनोरंजन’ में अपने गीत के माध्यम से पहचान बनाने वाले V Cash के लिए यह अवसर बेहद खास और यादगार रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सम्मान मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए इसे अपने संगीत करियर का भावुक और महत्वपूर्ण पल बताया। साथ ही उन्होंने इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।V Cash ने कहा कि उत्तराखंड की मिट्टी, यहां की संस्कृति और संगीत हमेशा उनकी प्रेरणा रहे हैं। अपनी इसी सांस्कृतिक विरासत को साथ लेकर वह संगीत की दुनिया में आगे बढ़ रहे हैं।

गौरतलब है कि विकास भारद्वाज बचपन से ही संगीत के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड के लोक संगीत के साथ-साथ सूफी, बॉलीवुड, हिंदी और पंजाबी संगीत में भी अपनी पहचान बनाई है। अलग-अलग संगीत विधाओं में काम करते हुए उन्होंने अपनी प्रतिभा को मंच दिया है।अब बॉलीवुड फिल्म में उनके गीत को जगह मिलने और मुख्यमंत्री से सम्मानित होने से उनके संगीत सफर में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। यह उपलब्धि न केवल V Cash के लिए, बल्कि उत्तराखंड के उन कलाकारों के लिए भी प्रेरणादायक है, जो अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की पहचान बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले इस सम्मान को V Cash ने अपने लिए नई प्रेरणा बताते हुए भविष्य में भी संगीत के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति और पहचान को आगे बढ़ाने की भावना व्यक्त की।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें

विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश

विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश ,ठेकेदार पर एफआईआर, पेनल्टी और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश; डीएमसी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश ठेकेदार पर एफआईआर, पेनल्टी और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश; डीएमसी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश

विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश

विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश ,ठेकेदार पर एफआईआर, पेनल्टी और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश; डीएमसी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश ठेकेदार पर एफआईआर, पेनल्टी और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश; डीएमसी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश