मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-सह-सचिव निशा ने सेक्टर-4 स्थित वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 15 मई

माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुरुग्राम नरेंद्र सूरा के मार्गदर्शन में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-सह-सचिव निशा द्वारा सेक्टर-4 स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाओं, मनोरंजन गतिविधियों और अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
निशा ने वृद्धजनों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुरुग्राम की ओर से हर संभव विधिक सहायता और सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वृद्धजनों के कल्याण से जुड़ी सरकारी योजनाओं और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी तथा इनका सही तरीके से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यह निरीक्षण इस उद्देश्य से किया गया है ताकि वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित, स्वस्थ और सम्मानजनक वातावरण मिल सके तथा उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारू रूप से प्राप्त होती रहें। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुरुग्राम वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी जरूरतमंद और कमजोर वर्गों के हित में ऐसे निरीक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें

मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन, STP संचालन में लापरवाही पर दो क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारियों के निलंबन के निर्देश

नागरिकों से मिली शिकायतों के फीडबैक पर मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन , बिल्डर द्वारा एसटीपी का उचित संचालन नहीं किए जाने के मामले में दोनों क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश

भिवानी में जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई गांधी और शास्त्री जयंती, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

भिवानी में जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई गांधी व शास्त्री जयंती, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श ही है देश की आत्मा : प्रदीप गुलिया जोगी राष्ट्रनायकों के आदर्शों व सोच को भुलाकर देश को पीछे धकेल रही है भाजपा : प्रदीप गुलिया जोगी