अरमानों व सपने बुनने की उम्र में शहीद भगत सिंह ने “हंसते-हंसते और रंग दे बंसती चोला गाते-गाते” देश के लिए फांसी के फंदे को चूमा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

अरमानों और सपने बुनने की उम्र में भगत सिंह ने हंसते-हंसते देश के लिए फांसी का फंदा चूमा: अनिल विज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 28 सितम्बर – हरियाणा के ऊर्जा मंत्री  अनिल विज ने आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर अम्बाला छावनी के लघु सचिवालय में स्थापित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर शत-शत नमन किया। भारी वर्षा के बीच उन्होंने “इंकलाब जिंदाबाद, शहीद-ए-आजम भगत सिंह अमर रहे” के नारे लगाकर उपस्थित लोगों में देशभक्ति का संचार भी किया। इससे पहले, उनका यहां पहुंचने पर एसडीएम अम्बाला छावनी कनिका गोयल ने पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी को पुष्पांजलि अर्पित करने, उन्हें शत-शत नमन करने के लिए उपस्थित हुए हैं। शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने मात्र 23 वर्ष, 5 माह और 23 दिन की उम्र जोकि अरमानों की उम्र, सपने बुनने की उम्र होती है, उस उम्र में शहीद भगत सिंह ने हंसते-हंसत और रंग दे बंसती चोला गाते-गाते देश के लिए फांसी के फंदे को चूम लिया।

विज ने कहा कि भगत सिंह आज सशरीर हमारे बीच नहीं है, पर उनकी याद हर हिंदुस्तानी के दिल में है और हमें उनके सपनों का भारत बनाना है। हमें आज भी जो लड़ाई उन्होंने शुरू की वो जारी रखनी है, यह लड़ाई समाज में फैली गंदगी के खिलाफ, भ्रष्टाचार के खिलाफ इस देश को जैसा हमारे शहीद चाहते थे उतनी ही ऊंचाई पर ले जाना है। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, संजीव सोनी, जसबीर सिंह जस्सी, प्रवेश शर्मा, अजय बवेजा, बलकेश वत्स, शशि लोंगिया, बलिंद्रपाल सिंह के अलावा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें

मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन, STP संचालन में लापरवाही पर दो क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारियों के निलंबन के निर्देश

नागरिकों से मिली शिकायतों के फीडबैक पर मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन , बिल्डर द्वारा एसटीपी का उचित संचालन नहीं किए जाने के मामले में दोनों क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश

भिवानी में जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई गांधी और शास्त्री जयंती, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

भिवानी में जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई गांधी व शास्त्री जयंती, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श ही है देश की आत्मा : प्रदीप गुलिया जोगी राष्ट्रनायकों के आदर्शों व सोच को भुलाकर देश को पीछे धकेल रही है भाजपा : प्रदीप गुलिया जोगी