अनिल विज का मायावती पर तंज, बोले- EVM को दोष देना ऐसा जैसे बच्चा फेल होने के बाद मास्टर, स्कूल और बेंच को दोष दे ,ऊर्जा मंत्री अनिल विज

अनिल विज का मायावती पर तंज, बोले- EVM को दोष देना ऐसा जैसे बच्चा फेल होने के बाद मास्टर, स्कूल और बेंच को दोष दे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली, 30 सितंबर 2026:  30 सितम्बर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने बसपा सुप्रीमों मायावती के ईवीएम को बंद करने वाले बयान पर तंज कसा और कहा कि ईवीएम को दोष देना ऐसा है जैसे फेल होने पर बच्चा मास्टर और स्कूल को दोष दे। वहीं, कपिल सिब्बल द्वारा सुप्रीम कोर्ट समेत संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने को लेकर मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस देश की स्वायत्त संस्थाओं के खिलाफ अभियान चला रही है।

 विज  पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

बसपा सुप्रीमों मायावती के बयान कि देश में स्वतंत्र चुनाव कराने हैं तो ईवीएम को तुरंत बंद किया जाए, के सवाल के जवाब में मायावती के बयान पर पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह तो वैसे ही हुआ जैसे कोई बच्चा स्कूल में फेल होकर घर आकर रोता है कि मास्टर खराब था, स्कूल खराब था और बेंच भी खराब था। विज ने कहा कि जब ये (विपक्ष) जीतते हैं तब ये नहीं बोलते, जैसे ये हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और केरल में नहीं बोले। उन्होंने कहा कि यह जगह-जगह पर जुलूस निकाल रहे हैं कि मतदाता सूचियां गलत है, अगर मतदाता सूचियां गलत है तो तुम्हारे जीते हुए जितने सांसद, विधायक है उन्हें त्याग पत्र देना चाहिए क्योंकि ये मान रहे हैं कि मतदाता सूचियां गलत हैं, इसलिए इन्हें त्याग पत्र देकर फिर सड़कों पर आना चाहिए। कांग्रेस स्वायत्त संस्थाओं के खिलाफ चला रही अभियान, इनकी रहनुमाई कर रहे राहुल गांधी की नसों में इनकी दादी इंदिरा गांधी का तानाशाही वाला खून दौड़ रहा है – अनिल विज

कपिल सिब्बल देश की सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी कर रहे हैं कि अदालतें उनकी बात को नजर अंदाज कर रही हैं और निष्पक्ष फैसला नहीं ले रही, के सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री ने टिप्पणी करते हुए कहा कि वह कई बार पहले भी कह चुके हैं कि कांग्रेस पार्टी सभी स्वायत्त संस्थाओं के खिलाफ देश में अभियान चला रही है। विपक्ष कोर्ट, ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग पर भी प्रश्न चिन्ह लगाते हैं और उसका मुख्य कारण यह है कि कांग्रेस की रहनुमाई आज राहुल गांधी कर रहे हैं और राहुल गांधी की नसों में उनकी दादी इंदिरा गांधी का तानाशाही वाला खून दौड़ रहा है तथा प्रजातंत्र को खत्म करके देश में तानाशाही लाना चाहते हैं, इसीलिए लगातार स्वायत्त संस्थाओं का विरोध कर रहे हैं।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें

मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन, STP संचालन में लापरवाही पर दो क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारियों के निलंबन के निर्देश

नागरिकों से मिली शिकायतों के फीडबैक पर मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन , बिल्डर द्वारा एसटीपी का उचित संचालन नहीं किए जाने के मामले में दोनों क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश

भिवानी में जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई गांधी और शास्त्री जयंती, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

भिवानी में जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई गांधी व शास्त्री जयंती, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श ही है देश की आत्मा : प्रदीप गुलिया जोगी राष्ट्रनायकों के आदर्शों व सोच को भुलाकर देश को पीछे धकेल रही है भाजपा : प्रदीप गुलिया जोगी