पीएम सूर्य घर योजना की धीमी रफ्तार पर एमडी विक्रम सिंह सख्त , एसई स्तर पर रोजाना मॉनिटरिंग और व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय करने के आदेश

पीएम सूर्य घर योजना की धीमी रफ्तार पर एमडी विक्रम सिंह सख्त, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 01 अक्तूबर ।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (पीएमएसजीवाई) की प्रगति में इस माह आई गिरावट को लेकर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) एवं उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने अधिकारियों को योजना की रफ्तार तत्काल तेज करने के सख्त निर्देश दिए हैं। सेवा संकल्प माह के दौरान योजना के प्रदर्शन में किसी भी स्तर पर कमी को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय होकर ठोस और मापनीय परिणाम सुनिश्चित करने को कहा गया है। योजना की प्रगति को लेकर उच्च स्तर पर भी निगरानी बढ़ गई है। आरईसी के चेयरमैन ने योजना के प्रदर्शन में इस माह आई गिरावट का विशेष रूप से उल्लेख किया है। केंद्र सरकार और आरईसी द्वारा योजना की प्रगति की लगातार निगरानी की जा रही है। ऐसे में निगम स्तर पर भी लंबित मामलों को तेजी से आगे बढ़ाने और योजना की पहुंच पात्र उपभोक्ताओं तक बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। एमडी विक्रम सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि योजना की प्रगति केवल आंकड़ों में नहीं, बल्कि पात्र उपभोक्ताओं तक वास्तविक लाभ पहुंचने के रूप में दिखाई देनी चाहिए। आवेदन से लेकर सोलर प्लांट की स्थापना और बिजली कनेक्शन तक प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी करते हुए जहां भी प्रक्रिया में देरी हो रही है, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए।

एसई, एक्सईएन और एसडीओ तक व्यक्तिगत जिम्मेदारी
सभी अधीक्षण अभियंताओं (एसई), कार्यकारी अभियंताओं (एक्सईएन) और उपमंडल अधिकारियों (एसडीओ) को अपने-अपने क्षेत्रों में योजना की प्रगति की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को प्रतिदिन आवेदन, सोलर प्लांट स्थापना, बिजली कनेक्शन और लाभार्थियों की प्रगति की समीक्षा करने को कहा गया है। एमडी के निर्देशों के अनुसार अधिकारियों को केवल कार्यालय स्तर पर समीक्षा करने के बजाय फील्ड में सक्रिय भूमिका निभाने और पात्र उपभोक्ताओं तक योजना की पहुंच बढ़ाने पर विशेष ध्यान देना होगा। जिन क्षेत्रों में अपेक्षित गति नहीं आ रही है, वहां विशेष अभियान चलाकर लंबित मामलों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

आवेदन से कनेक्शन तक हर चरण पर नजर
डीएचबीवीएन के जनसंपर्क अधिकारी संजय चुघ ने बताया कि एमडी विक्रम सिंह के निर्देशानुसार योजना की प्रगति को गति देने के लिए फील्ड स्तर पर विशेष मॉनिटरिंग की जा रही है। संबंधित अधिकारियों को आवेदन, स्वीकृति, सोलर प्लांट स्थापना और बिजली कनेक्शन की पूरी प्रक्रिया में बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प माह के दौरान पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति बढ़ाना निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। अधिकारियों से नियमित मॉनिटरिंग, सक्रिय फील्ड विजिट, बेहतर समन्वय और समयबद्ध परिणाम सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें

विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश

विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश ,ठेकेदार पर एफआईआर, पेनल्टी और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश; डीएमसी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश ठेकेदार पर एफआईआर, पेनल्टी और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश; डीएमसी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड-18 में 23 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन

महर्षि कश्यप के आदर्शों और विचारों से समाज को मिलती है एकता, समरसता और सेवा की प्रेरणा: राव नरबीर सिंह बादशाहपुर में कैबिनेट मंत्री ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा का किया अनावरण, क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं

विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश

विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश ,ठेकेदार पर एफआईआर, पेनल्टी और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश; डीएमसी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश ठेकेदार पर एफआईआर, पेनल्टी और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश; डीएमसी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश