भिवानी में जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई गांधी व शास्त्री जयंती, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श ही है देश की आत्मा : प्रदीप गुलिया जोगी राष्ट्रनायकों के आदर्शों व सोच को भुलाकर देश को पीछे धकेल रही है भाजपा : प्रदीप गुलिया जोगी

भिवानी में जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई गांधी और शास्त्री जयंती, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भिवानी, 02 अक्तूबर : स्थानीय पंडित नेकी राम पुस्तकालय प्रांगण में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष (शहरी) प्रदीप गुलिया जोगी एवं जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) अनिरूद्ध चौधरी की संयुक्त अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पुस्तकालय परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पमालाएं अर्पित कर किया गया।

आज के दौर में देश को मजबूत और एकजुट बनाए रखने के लिए यह समय की मांग है 
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष (शहरी) प्रदीप गुलिया जोगी एवं जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) अनिरूद्ध चौधरी ने कहा कि 2 अक्टूबर का दिन भारतीय इतिहास में एक अमिट और ऐतिहासिक तिथि है। यह दिन केवल महात्मा गांधी की जयंती का अवसर नहीं है, बल्कि यह पूरा दिन देश को सत्य, अहिंसा, सादगी और भाईचारे जैसे उन महान मूल्यों की याद दिलाता है जो भारत की आत्मा हैं। नेताओं ने कहा कि इसी ऐतिहासिक दिन देश को जय जवान, जय किसान का अमर नारा देने वाले भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी है। शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और देश के प्रति अटूट समर्पण हम सभी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में देश को मजबूत और एकजुट बनाए रखने के लिए यह समय की मांग है कि सभी वैचारिक मतभेद भुलाकर गांधी और शास्त्री के दिखाए एकता और भाईचारे के मार्ग पर चला जाए।

संघर्ष से देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाई थी।
समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर सीधा और बड़ा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जैसे महान राष्ट्रनायकों के आदर्शों व सोच को पूरी तरह भुला चुकी है। भाजपा देश को तोडऩे और विकास के रास्ते से पीछे धकेलने का काम कर रही है। पूर्व विधायक डा. शिव शंकर भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि अब समय आ गया है जब महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के दिखाए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए भाजपा के इस कुशासन से देश को आजादी दिलाने के लिए एक नए संघर्ष का बिगुल फूंका जाए। इस मौके पर कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जैसे अनेक महान स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने अथक त्याग और संघर्ष से देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाई थी। लेकिन आज देश की मौजूदा परिस्थितियां बेहद चिंताजनक हैं। भाजपा का वर्तमान शासन काल अंग्रेजों की गुलामी के दौर से भी ज्यादा बदतर और घातक साबित हो रहा है।
इस अवसर पर कु. बीर सिंह, पवन बुवानीवाला, देवराज महता, कामरेड़ रवि खन्ना, सुरेंद्र परमार ईटीओ, लॉक अध्यक्ष दिनेश कौशिक, सतबीर परमार, जिला पार्षद रूपेंद्र ग्रेवाल, समीर खटीक, दीपेश सारसर, संजीव जागलान, मुकेश पहाड़ी, अमन तंवर राघव, अजय हालुवासिया, शिव कुमार चांगिया, मनदीप सुई, अक्षित घणघस, सन्नी सिंह, डा. जयबीर गोयत, मा. बलवंत घणघस, रणदीप हुड्डा, डा. फूल सिंह धनाना, सुमित जांगड़ा, सुमित बराड़, रवि सोलंकी, लक्ष्मण वर्मा, विजय धारेडू, तोलाराम, मनजीत लांग्यान, श्याम लाल चारण, रोबिन चौहान, डा. कर्ण सिंह, अतुल नागर, पुनीत नुनीवाल, क. रामहेर जांगड़ा, सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें

विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश

विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश ,ठेकेदार पर एफआईआर, पेनल्टी और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश; डीएमसी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश ठेकेदार पर एफआईआर, पेनल्टी और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश; डीएमसी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड-18 में 23 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन

महर्षि कश्यप के आदर्शों और विचारों से समाज को मिलती है एकता, समरसता और सेवा की प्रेरणा: राव नरबीर सिंह बादशाहपुर में कैबिनेट मंत्री ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा का किया अनावरण, क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं

विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश

विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश ,ठेकेदार पर एफआईआर, पेनल्टी और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश; डीएमसी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश ठेकेदार पर एफआईआर, पेनल्टी और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश; डीएमसी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश