गुरुग्राम: सिधरावली में 35 वर्षीय दीपक की हत्या का खुलासा, पुरानी रंजिश में दो आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम: सिधरावली में 35 वर्षीय दीपक की हत्या का खुलासा, पुरानी रंजिश में दो आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम: सिधरावली में 35 वर्षीय दीपक की हत्या का खुलासा, पुरानी रंजिश में दो आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम, 12 नवंबर। गुरुग्राम के गांव सिधरावली में 35 वर्षीय दीपक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक विदेशी पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था।पुलिस के मुताबिक, 9 नवंबर को थाना बिलासपुर में सूचना मिली थी कि गांव सिधरावली बस स्टैंड पर दीपक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दीपक कार की अगली सीट पर मृत मिला। घटनास्थल का निरीक्षण क्राइम सीन और फिंगरप्रिंट टीमों से कराया गया। मृतक के चाचा की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

छह महीने पुरानी रंजिश में बनाई हत्या की योजना

जांच के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-40 की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान जतिन (21), निवासी सिधरावली और मोनू उर्फ धोलिया (27), निवासी नांगल दरगू, महेंद्रगढ़ के रूप में हुई है। जतिन को 10 नवंबर को गांव सहरावन से और मोनू को 12 नवंबर को राजस्थान के पावटा, कोटपुतली से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि करीब छह महीने पहले दीपक के साथियों ने जतिन के भाई के साथ मारपीट की थी। इसके अलावा कुछ समय पहले जतिन के एक दोस्त के साथ भी मारपीट हुई थी। इसी बात को लेकर जतिन की दीपक से रंजिश थी। वहीं, मोनू भी दीपक से पुरानी रंजिश रखता था। पुलिस के अनुसार, करीब छह साल पहले दीपक ने मोनू के मालिक सत्येंद्र यादव पर जानलेवा हमला किया था। मोनू उस घटना का बदला लेना चाहता था। इसके बाद जतिन और मोनू ने मिलकर दीपक की हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार मोनू को लिपिन नेहरा नामक अपराधी ने उपलब्ध करवाए थे।

हत्या के प्रयास की एक अन्य वारदात का भी खुलासा

पुलिस पूछताछ में मोनू ने थाना सेक्टर-10 क्षेत्र में हत्या के प्रयास की एक अन्य वारदात में भी शामिल होने का खुलासा किया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मृतक दीपक के खिलाफ गुरुग्राम और राजस्थान में हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध वसूली, मारपीट और अवैध हथियार रखने सहित कुल आठ आपराधिक मामले दर्ज थे। वहीं, आरोपी मोनू के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, छीना-झपटी, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम सहित आठ मामले दर्ज हैं।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें