बिजली कर्मचारियों ने फूलों की वर्षा कर जताया ऊर्जा मंत्री अनिल विज का आभार, सब डिवीजन नंबर दो के नए भवन निर्माण हेतु 3.75 करोड़ रुपए की दिलाई थी स्वीकृति

बिजली कर्मचारियों ने फूलों की वर्षा कर जताया ऊर्जा मंत्री अनिल विज का आभार, सब डिवीजन नंबर दो के नए भवन निर्माण हेतु 3.75 करोड़ रुपए की दिलाई थी स्वीकृति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 22 नवंबर -* हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से आज उनके आवास पर एचएसईबी वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुलाकात की और अम्बाला छावनी बैंक रोड स्थित सब डिवीजन नंबर दो कार्यालय के नए भवन निर्माण हेतु 3.75 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से ही सब डिवीजन नंबर दो के नए भवन निर्माण के लिए 3.75 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी।

मंत्री अनिल विज ने आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित 1857 का शहीद स्मारक बनाकर अम्बाला का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है।

वहीं, आज यूनियन के सदस्यों ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंच फूलों की बरखा करके व “अनिल विज जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए उनका आभार व्यक्त किया। यूनियन नेताओं ने कहा कि उन्होंने कुछ समय पूर्व मंत्री अनिल विज के समय नया भवन बनाने की मांग रखी थी जिसपर तेजी से काम करते हुए ऊर्जा मंत्री ने उसे पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि नया भवन बनने से स्टाफ व उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। यूनियन नेताओं ने कहा कि मंत्री अनिल विज ने आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित 1857 का शहीद स्मारक बनाकर अम्बाला का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है। लोगों को आजादी की लड़ाई के इतिहास को जानने के लिए यहां आना पड़ेगा। वहीं, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कर्मचारियों के लिए उनके दरवाजे सदैव खुले है। इस अवसर पर बिजली निगम के एक्सईएन विकास कुमार एवं अन्य यूनियन नेता व सदस्य मौजूद रहे।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें

विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश

विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश ,ठेकेदार पर एफआईआर, पेनल्टी और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश; डीएमसी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश ठेकेदार पर एफआईआर, पेनल्टी और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश; डीएमसी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड-18 में 23 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन

महर्षि कश्यप के आदर्शों और विचारों से समाज को मिलती है एकता, समरसता और सेवा की प्रेरणा: राव नरबीर सिंह बादशाहपुर में कैबिनेट मंत्री ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा का किया अनावरण, क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं