‘ज्ञान भारतम् मिशन’ के तहत दुर्लभ पांडुलिपियों का डेटाबेस किया जाएगा तैयार : डीसी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • डीसी ने कहा, आम नागरिक पांडुलिपियों की जानकारी मोबाइल ऐप के माध्यम से कर सकते हैं साझा

गुरुग्राम, 15 मई

भारत की समृद्ध परम्परा, सांस्कृतिक धरोहर एवं बौद्धिक विकास के महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में प्राचीन पाण्डुलिपियां, ताड़पत्र एवं दुर्लभ अभिलेखों के संरक्षण एवं भावी पीढिय़ों तक सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ के तहत राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण प्रारंभ किया गया है।

डीसी उत्तम सिंह ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि
इस मिशन के अंतर्गत गत 16 मार्च 2026 से राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसमें जनभागीदारी के माध्यम से देशभर के परिवारों, मंदिरों एवं संस्थाओं में उपलब्ध पांडुलिपियों को ‘ज्ञान भारतम् ऐप’ के जरिए जियो-टैग कर सूचीबद्ध एवं डिजिटल रूप से संरक्षित किया जा रहा है।

डीसी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2025-26 के यूनियन बजट में की गई घोषणा अनुरूप द्वारा भारत सरकार ने संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत एक प्रमुख पहल के रूप में ‘ज्ञान भारतम्’ मिशन शुरू किया है, जिसके तहत इन पांडुलिपियों को समय के प्रभाव से बचाने के लिए उनका डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मठों, मंदिरों और निजी पुस्तकालयों के प्रबंधकों से संवाद स्थापित कर पांडुलिपियों के संरक्षण में उनका सहयोग लिया जाएगा। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि संरक्षण कार्य के दौरान मूल दस्तावेजों को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। उन्होंने बताया कि पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है ताकि उच्च गुणवत्ता में उनका संग्रहण संभव हो सके।

15 जून तक जारी रहेगा सर्वेक्षण का कार्य, 75 वर्ष या उससे अधिक पुरानी पांडुलिपियों को दी जाएगी प्राथमिकता

डीसी ने बताया कि ज्ञान भारतम् अभियान के तहत लगभग 75 वर्ष या उससे अधिक पुरानी पांडुलिपियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से जिले की ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित रखने के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने आह्वान किया कि ज्ञान भारतम् मिशन के तहत आम नागरिक भी अपनी पांडुलिपियों की जानकारी मोबाइल ऐप के माध्यम से साझा कर सकते हैं। चिन्हित पांडुलिपियों को राष्ट्रीय डिजिटल रिपॉजिटरी में सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभियान में पांडुलिपि धारकों का स्वामित्व पूर्णत: सुरक्षित रहेगा।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें

मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन, STP संचालन में लापरवाही पर दो क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारियों के निलंबन के निर्देश

नागरिकों से मिली शिकायतों के फीडबैक पर मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन , बिल्डर द्वारा एसटीपी का उचित संचालन नहीं किए जाने के मामले में दोनों क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश

भिवानी में जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई गांधी और शास्त्री जयंती, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

भिवानी में जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई गांधी व शास्त्री जयंती, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श ही है देश की आत्मा : प्रदीप गुलिया जोगी राष्ट्रनायकों के आदर्शों व सोच को भुलाकर देश को पीछे धकेल रही है भाजपा : प्रदीप गुलिया जोगी