Edition

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जींद से दक्षिणी हरियाणा को देंगे बड़ी स्वास्थ्य सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जींद से दक्षिणी हरियाणा को देंगे बड़ी स्वास्थ्य सौगात महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज व राव तुलाराम अस्पताल कोरियावास का करेंगे डिजिटल लोकार्पण कोरियावास में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव होंगी मुख्य अतिथि नारनौल, 16 जुलाई। विकसित भारत के निर्माण और देश के हर कोने तक आधुनिक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के संकल्प में शुक्रवार को जिला महेंद्रगढ़ भी अपनी ऐतिहासिक भागीदारी दर्ज कराने जा रहा है। दक्षिणी हरियाणा के नागरिकों के

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जींद से दक्षिणी हरियाणा को देंगे बड़ी स्वास्थ्य सौगात

महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज व राव तुलाराम अस्पताल कोरियावास का करेंगे डिजिटल लोकार्पण

कोरियावास में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव होंगी मुख्य अतिथि

नारनौल, 16 जुलाई। विकसित भारत के निर्माण और देश के हर कोने तक आधुनिक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के संकल्प में शुक्रवार को जिला महेंद्रगढ़ भी अपनी ऐतिहासिक भागीदारी दर्ज कराने जा रहा है। दक्षिणी हरियाणा के नागरिकों के स्वास्थ्य के क्षेत्र में 17 जुलाई को एक नया सवेरा होने जा रहा है, जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जिला महेंद्रगढ़ के नारनौल शहर के समीप स्थित महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज और राव तुलाराम अस्पताल, कोरियावास का लोकार्पण करेंगे। जींद के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। स्थानीय स्तर पर कोरियावास में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगी। जिला प्रशासन तथा कॉलेज प्रबंधन द्वारा इस कार्यक्रम को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज विधायक ओम प्रकाश यादव तथा उपायुक्त अनुपमा अंजली खुद कोरियावास पहुंचे।
कार्यक्रम स्थल पर कॉलेज प्रबंधन द्वारा विशाल स्क्रीन लगाई गई हैं, जिसके माध्यम से हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखेंगे। लगभग 76 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैले इस आधुनिक मेडिकल कॉलेज परिसर में आपातकालीन दुर्घटना सेवाएं तथा आईपीडी सेवा भी विधिवत रूप से शुरू होने जा रही हैं। शुरुआती चरण में इस आईपीडी को 600 बेड की विशाल क्षमता के साथ संचालित किया जा रहा है।
इस विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा के प्रारंभ होने से अब महेंद्रगढ़ और आस-पास के जिलों के मरीजों को किसी भी गंभीर स्थिति में जयपुर या रोहतक जैसे दूरदराज के बड़े शहरों की तरफ रुख नहीं करना पड़ेगा, बल्कि उन्हें अपने ही अंचल में समय पर और सर्वश्रेठ इलाज की सुविधा सुलभ हो सकेगी।
इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के निदेशक बृजेंद्र सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ यतेंद्र राव तथा जेपी सैनी के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment