बीजेपी ने 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नियुक्त किए प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा की जिम्मेदारी

बीजेपी ने 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नियुक्त किए प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा की जिम्मेदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली 23 सितम्बर /  भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए 28 राज्यों और 8 केंद्रीय शासित प्रदेशों में प्रभारी व सहप्रभारी नियुक्त किया है ,पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सभी प्रभारी व सह प्रभारियों के कंधे पर पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है। विनय सहस्रबुद्धे को भाजपा की दिल्ली इकाई का प्रभारी बनाया गया, जामयांग नामग्याल और दर्शना जरदोश को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। विनोद तावड़े को भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रभारी नियुक्त किया गया है जबकि  जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और आनंद को सह प्रभारी बनाया गया ,इसके अलावा भाजपा ने संजय भाटिया को राजस्थान प्रभारी नियुक्त किया, कविता पाटीदार और कुलजीत चहल सह प्रभारी नियुक्त.

नई नियुक्तियों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा समेत कई राज्यों के प्रभारी बदले गए हैं।

वहीं भाजपा ने बैजयंत जय पांडा को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया; अमित मालवीय, सदानंद तनावड़े और कमलजीत सहरावत सह प्रभारी नियुक्त की गया .इसी तरह स्मृति ईरानी हरियाणा और छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा की प्रभारी होंगी; वहीं हरीश द्विवेदी बिहार और कर्नाटक के लिए व तरुण चुग गुजरात के प्रभारी नियुक्त होंगे.

इसी क्रम में राम माधव को तमिलनाडु, राजदीप रॉय को मणिपुर, डी पुरंदेश्वरी को ओडिशा, सुनील बंसल को तेलंगाना और पश्चिम बंगाल का भाजपा का प्रभारी बनाया गया।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें