61वें वर्ष में और भव्य होगी श्री दुर्गा रामलीला, भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ मंच निर्माण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम 24 सितंबर । शहर की पुरानी और एनसीआर की प्रसिद्ध रामलीलाओं में शुमार श्री दुर्गा रामलीला कमेटी, जैकबपुरा, गुरुग्राम की इस वर्ष की रामलीला की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया है। कमेटी की ओर से गुरुवार को रामलीला मैदान में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन किया गया और इसके साथ ही भव्य मंच निर्माण का कार्य शुरू हो गया। इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारी, कलाकार और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।कमेटी के प्रधान लवली सलूजा ने बताया कि श्री दुर्गा रामलीला इस वर्ष अपने 61वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार रामलीला को पहले से अधिक भव्य और दिव्य बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार मंच को भी विशाल और आकर्षक रूप दिया जाएगा तथा रामलीला का मंचन नई भव्यता और आधुनिक तकनीक के साथ किया जाएगा।

लवली सलूजा ने कहा कि कमेटी का प्रयास है कि इस वर्ष दर्शकों को कुछ नया और अलग देखने को मिले। रामलीला को अलग अंदाज, अलग साज और सिनेमेटिक प्रस्तुति के साथ दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। अत्याधुनिक लाइटिंग, एलईडी स्क्रीन, भव्य सेट और दमदार साउंड सिस्टम के माध्यम से दर्शकों को त्रेतायुग की अनुभूति कराने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस बार रामलीला में स्थानीय प्रतिभाओं के साथ प्रोफेशनल कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। मुख्य किरदारों में स्थानीय और प्रोफेशनल कलाकारों की यह जुगलबंदी मंचन को और प्रभावशाली बनाएगी। सभी कलाकार पिछले करीब एक महीने से दिन-रात रिहर्सल में जुटे हुए हैं और देर रात तक अभ्यास किया जा रहा है, ताकि मंचन में किसी प्रकार की कमी न रहे।

रामलीला के मीडिया प्रभारी राज सैनी बिसरवाल ने बताया कि इस बार की रामलीला में तकनीक और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। एक ओर पारंपरिक संवाद, भजन और धार्मिक प्रसंग होंगे, वहीं दूसरी ओर सिनेमेटिक दृश्य, विशेष लाइटिंग और धुएं के प्रभाव के माध्यम से समुद्र मंथन, लंका दहन और रावण वध जैसे प्रसंगों को अधिक जीवंत और प्रभावशाली बनाने का प्रयास किया जाएगा।कमेटी के प्रबंधन, संरक्षक, सदस्यों ने बताया कि रामलीला के दौरान सुरक्षा और दर्शकों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के बैठने के लिए अलग व्यवस्था की जाएगी। साथ ही पूरे रामलीला परिसर में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था भी की जाएगी।

प्रधान लवली सलूजा ने शहरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में रामलीला मैदान पहुंचकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और संस्कारों का दर्शन करें तथा श्री दुर्गा रामलीला को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल एक नाटक नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और संस्कारों का जीवंत प्रतीक है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें

विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश

विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश ,ठेकेदार पर एफआईआर, पेनल्टी और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश; डीएमसी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश ठेकेदार पर एफआईआर, पेनल्टी और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश; डीएमसी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड-18 में 23 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन

महर्षि कश्यप के आदर्शों और विचारों से समाज को मिलती है एकता, समरसता और सेवा की प्रेरणा: राव नरबीर सिंह बादशाहपुर में कैबिनेट मंत्री ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा का किया अनावरण, क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं

विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश

विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश ,ठेकेदार पर एफआईआर, पेनल्टी और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश; डीएमसी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश ठेकेदार पर एफआईआर, पेनल्टी और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश; डीएमसी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश