गुरुग्राम में भी प्रदूषण नियंत्रण की कवायद शुरू,पेट्रोल पंप से लेकर निर्माण साइट तक होगी सख्ती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 29 सितंबर। शहर में सर्दियों के दौरान बढ़ने वाले वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए अब पेट्रोल पंपों से लेकर निर्माण स्थलों तक निगरानी और कार्रवाई का दायरा बढ़ाया जाएगा। शहरी विकास के लिए मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार डी.एस. ढेसी ने मंगलवार को 13वीं जिला समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्रदूषण नियंत्रण के उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। ढेसी ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर गुरुग्राम में भी बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी ) वाले तथा निर्धारित नियमों के अनुसार आयु पूरी कर चुके वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। इसके लिए आरटीओ तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक बुलाकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। पेट्रोल पंपों पर वाहनों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था भी की जाएगी।

1054 साइट सीधे निगरानी के दायरे में

बैठक में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) को सर्दियों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए पूरी सक्रियता के साथ काम करने के निर्देश दिए गए। जिले में 500 वर्ग मीटर से बड़े प्रदूषण उत्सर्जन स्थलों पर वेब कैमरे और लो-कॉस्ट सेंसर लगाना अनिवार्य किया गया है। ये कैमरे और सेंसर सीधे सीएक्यूएम (सी ए क्यू एम ) तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालयों से जुड़े रहेंगे, जिससे संबंधित स्थलों की ऑनलाइन निगरानी की जा सके।गुरुग्राम साउथ के क्षेत्रीय अधिकारी ने बैठक में बताया कि जिले में ऐसे 1054 स्थलों की पहचान की गई है। इनमें से 907 स्थलों पर वेब कैमरे लगाए जा चुके हैं, जबकि 534 स्थलों पर सेंसर भी स्थापित किए जा चुके हैं।अधिकारियों ने बताया कि नियमों की अवहेलना करने वाले स्थलों पर जुर्माने के तौर पर एनवायरनमेंट कंपनसेशन लगाया जाएगा। इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं करने पर संबंधित इकाई अथवा निर्माण कार्य को बंद कराने की कार्रवाई की जाएगी।

बंदिशों से पहले विकास कार्य पूरे करने के निर्देश

ढेसी ने विकास कार्यों से जुड़े विभागों को निर्देश दिए कि वे सी ए क्यू एम की प्रदूषण संबंधी बंदिशें लागू होने से पहले अपने कार्यों को तेजी से पूरा करें, ताकि सर्दियों में लागू होने वाले प्रतिबंधों के कारण जरूरी विकास परियोजनाओं में अनावश्यक बाधा न आए।

उन्होंने अधिकारियों से प्रदूषण नियंत्रण के सभी उपायों को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में उपायुक्त उत्तम सिंह, गुरुग्राम नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, मानेसर के निगम आयुक्त प्रदीप सिंह, सेक्रेटरी आरटीए संजीव सिंगला, जीएमडीए के मुख्य अभियंता आर एस जांगड़ा, अधीक्षक अभियंता सुधीर रणसीवाल, मुख्य नगर योजनाकार संजीव मान, जीआईएस डिवीज़न के हेड डॉ सुल्तान सिंह, गुरुग्राम नगर निगम के मुख्य अभियंता विजय ढाका सहित विभिन विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे ।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें

मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन, STP संचालन में लापरवाही पर दो क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारियों के निलंबन के निर्देश

नागरिकों से मिली शिकायतों के फीडबैक पर मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन , बिल्डर द्वारा एसटीपी का उचित संचालन नहीं किए जाने के मामले में दोनों क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश

भिवानी में जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई गांधी और शास्त्री जयंती, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

भिवानी में जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई गांधी व शास्त्री जयंती, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श ही है देश की आत्मा : प्रदीप गुलिया जोगी राष्ट्रनायकों के आदर्शों व सोच को भुलाकर देश को पीछे धकेल रही है भाजपा : प्रदीप गुलिया जोगी