सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, निवेश और तकनीकी साझेदारी पर रहेगा जोर

सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, निवेश और तकनीकी साझेदारी पर रहेगा जो

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली, 4 अक्तूबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी रविवार को तीन दिवसीय दौरे पर सिंगापुर पहुंचे। उनके साथ हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री  राव नरबीर सिंह तथा वरिष्ठ अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल भी है। सिंगापुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी कार्यक्रमों और निवेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी 4 से 6 अक्तूबर तक सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ (SING) फोरम के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दौरे का मुख्य उद्देश्य हरियाणा और सिंगापुर के बीच निवेश, औद्योगिक सहयोग, तकनीकी साझेदारी तथा कौशल विकास के नए अवसरों को तलाशना और उन्हें ठोस स्वरूप देना है।

निवेशकों के साथ होगी राउंड टेबल बैठक

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री उद्योग समूहों, निवेशकों, कॉरपोरेट प्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे। इसके अलावा संभावित निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में हरियाणा की निवेश-अनुकूल औद्योगिक नीति, मजबूत बुनियादी ढांचे, बेहतर कनेक्टिविटी, कुशल मानव संसाधन और तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक कॉरिडोरों की संभावनाओं को प्रस्तुत किया जाएगा। सिंगापुर की कंपनियों को हरियाणा में विनिर्माण इकाइयां, अनुसंधान एवं विकास केंद्र, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग सुविधाएं स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

सेमीकंडक्टर और आधुनिक विनिर्माण पर विशेष फोकस

राज्य सरकार इस दौरे के दौरान सेमीकंडक्टर, अत्याधुनिक विनिर्माण और अन्य भविष्य-केंद्रित उद्योगों में निवेश आकर्षित करने पर विशेष जोर दे रही है। इसके साथ ही ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC), लॉजिस्टिक्स, विमानन, एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग तथा शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी। हरियाणा की आईटी एवं तकनीकी प्रतिभा, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से निकटता और विकसित शहरी एवं औद्योगिक बुनियादी ढांचे को भी संभावित निवेशकों के सामने प्रमुखता से रखा जाएगा।

एग्रो और फूड प्रोसेसिंग में सहयोग की संभावनाएं

कृषि प्रधान राज्य होने के कारण हरियाणा एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में भी सिंगापुर के साथ सहयोग की संभावनाएं तलाश रहा है। मुख्यमंत्री निवेशकों के साथ आधुनिक फूड प्रोसेसिंग, कोल्ड-चेन, वैल्यू एडिशन और निर्यात-उन्मुख उत्पादन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन के क्षेत्र में सिंगापुर की विशेषज्ञता का लाभ हरियाणा को दिलाने के लिए वेयरहाउसिंग, मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और औद्योगिक परिवहन व्यवस्था में तकनीकी एवं प्रबंधन सहयोग की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी।

सिंगापुर की आधुनिक तकनीक और जंगल सफारी का भी अवलोकन

मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान सिंगापुर के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और अत्याधुनिक तकनीक का अवलोकन करेंगे। इसके अलावा हरियाणा में प्रस्तावित जंगल सफारी परियोजना के मद्देनजर सिंगापुर सफारी का भी अवलोकन किया जाएगा।

प्रवासी भारतीय उद्यमियों से भी करेंगे मुलाकात

मुख्यमंत्री 6 अक्तूबर को सिंगापुर में सिख बिजनेसमैन और प्रवासी भारतीय उद्यमियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उन्हें हरियाणा में निवेश और उद्योग स्थापित करने के अवसरों की जानकारी दी जाएगी तथा राज्य के विकास में भागीदारी का आह्वान किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को अगले वर्ष प्रस्तावित हैपनिंग हरियाणा में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित करेंगे। सरकार का उद्देश्य इस दौरे के माध्यम से नए निवेश, रोजगार के अवसरों, तकनीकी साझेदारी और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देना है।  हरियाणा सरकार के अनुसार, मुख्यमंत्री का सिंगापुर दौरा राज्य को वैश्विक निवेशकों के लिए अधिक प्रतिस्पर्धी और नवाचार-आधारित औद्योगिक गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें

विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश

विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश ,ठेकेदार पर एफआईआर, पेनल्टी और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश; डीएमसी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश ठेकेदार पर एफआईआर, पेनल्टी और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश; डीएमसी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड-18 में 23 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन

महर्षि कश्यप के आदर्शों और विचारों से समाज को मिलती है एकता, समरसता और सेवा की प्रेरणा: राव नरबीर सिंह बादशाहपुर में कैबिनेट मंत्री ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा का किया अनावरण, क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं

विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश

विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश ,ठेकेदार पर एफआईआर, पेनल्टी और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश; डीएमसी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश ठेकेदार पर एफआईआर, पेनल्टी और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश; डीएमसी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश