Sunday, September 22, 2024

हरियाणा के उचाना विधानसभा चुनाव को लेकर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह आमने-सामने

  • दुष्यंत चौटाला को भाजपा हरियाणा के प्रभारी विप्लव देव दे चुके हैं नसीहत
  • उपमुख्यमंत्री सहित उनके पिता, भाई के तेवर गरम
  • नई दिल्ली। 27 jun
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में होने जिसकी तैयारियां अभी से ही विभिन्न पार्टियों ने करनी शुरू कर दी है अबकी बार हरियाणा में मायावती की पार्टी बसपा भी पीछे नहीं है बसपा के कार्यकर्ताओं ने भी हरियाणा प्रदेश में विभिन्न जिलों के दौरे शुरू करते हैं वही कांग्रेस पार्टी की ओर से जहां पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनके पुत्र राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश अध्यक्ष उदय भान के साथ प्रदेश में जगह-जगह रैलियां और सरकार के खिलाफ धरने प्रदर्शन शुरू किए हुए हैं और अभी सही कांग्रेस पार्टी की ओर से हरियाणा प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का दावा शुरू हो गया है वैसे तो हरियाणा प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा कांग्रेस में कोई इतना बड़ा चेहरा नहीं है जो प्रदेश में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में बड़ा प्रभाव दिखा सके इसलिए कांग्रेस पार्टी की ओर से हरियाणा प्रदेश की कमान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सौंपी हुई है जिससे लोकसभा में भाजपा को कम सीट मिल सके हरियाणा प्रदेश से और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी भाजपा को हराकर सत्ता ही हो सके।
  • उचाना सीट को लेकर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला एवं केंद्र के पूर्व मंत्री चौधरी बिरेंदर सिंह के बीच गृह युद्ध शुरू
  • हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जो हरियाणा की कुल उचाना विधानसभा सीट से जीतकर हरियाणा की गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री के पद पर एक बार फिर उसी सीट से जीतने का दावा कर रहे हैं लेकिन अबकी बार दुष्यंत चौटाला के लिए हरियाणा में जाटों का बड़ा चेहरा माने जाने वाला पूर्व केंद्र मंत्री चौधरी बिरेंदर सिंह खिलाफत कर रहे हैं चौधरी बिरेंदर सिंह ने पहले भी अपनी पत्नी प्रेमलता को भाजपा से टिकट दिलवाया था जिसे दुष्यंत चौटाला ने हरा दिया था तभी से ही दुष्यंत चौटाला और केंद्रीय पूर्व मंत्री चौधरी विरेंद्र सिंह के बीच राजनीतिक 36 का आंकड़ा बना हुआ है गठबंधन में जेजेपी के मुखिया पर लगातार चौधरी बिरेंदर सिंह राजनीतिक प्रहार कर चुके हैं अपनी पार्टी के शीर्ष नेताओं से अपनी पत्नी को एक बार फिर चौधरी दुष्यंत चौटाला के सामने विधानसभा की टिकट के साथ-सथा जेजेपी के प्रमुख के खिलाफ बड़े नेताओं से बड़ी जनसभा करने के लिए अनुमति मांग रहे। जिससे गठबंधन की सरकार में भाजपा का शीर्ष नेता हरियाणा के उचाना में आकर दुष्यंत चौटाला की राजनीति पर प्रहार कर सके जिसके चलते प्रेमलता चौधरी बिरेंदर सिंह की पत्न
  • का जनाधार बढ़ सके।
  • हरियाणा के प्रभारी विप्लव देवी दुष्यंत चौटाला को दे चुके हैं नसीहत
  • हरियाणा भाजपा के प्रभारी के एक बयान से ही जेजेपी के प्रमुख उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला वह उनके पिता अजय सिंह चौटाला भाई दिग्विजय सिंह चौटाला की राजनीति में बेचैनी की लहर दौड़ा दी । आज तक दुष्यंत चौटाला के परिवार चौधरी बिरेंदर सिंह पर राजनीतिक प्रहार कर रहे हैं और हरियाणा के प्रभारी को लेकर भी ध्यान दे चुके जिससे हरियाणा में ऐसा प्रतीत होने लगा है जेजेपी और बीजेपी गठबंधन में दरार आती नजर आ रही है मुख्यमंत्री भी कई बार उपमुख्यमंत्री पर टिप्पणी कर चुके हैं और उपमुख्यमंत्री का परिवार भी मुख्यमंत्री और हरियाणा के प्रभारी पर राजनीतिक टिप्पणी कर चुके हैं बेशक से चाहे कितना ही चलाएं की हरियाणा में जेजेपी और बीजेपी के गठबंधन मजबूत है लेकिन धीरे-धीरे लोकसभा चुनाव और विधानसभा के चुनाव नजदीक आते देख दोनों दलों में 36 का आंकड़ा बनता जा रहा है देखना यह है कि लोकसभा चुनाव तक रुकता है टूटता है।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights