गुरुग्राम के सेक्टर-83 में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन ली, दर्दनाक हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है।

गुरुग्राम के सेक्टर-83 में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम 28 सितम्बर / गुरुग्राम के सेक्टर-83 में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। G-21 सोसाइटी के पास स्थित झुग्गी बस्ती में नवनिर्मित सीमेंट की पानी की टंकी अचानक ढह गई। इस हादसे में चार साल की बच्ची और एक अन्य मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चों की मां घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।पुलिस के मुताबिक, हादसा शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे हुआ। बस्ती में रहने वाले लोग पानी की टंकी का इस्तेमाल कर रहे थे। इसी दौरान दो महिलाएं अपने बच्चों को नहलाने के लिए टंकी के पास पहुंचीं। तभी अचानक टंकी की दीवार भरभराकर गिर गई और बच्चे तथा महिलाएं मलबे के नीचे दब गए।

पानी की टंकी करीब तीन से चार दिन पहले ही बनाई गई थी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। घायल महिलाओं का इलाज कराया जा रहा है।मृत बच्ची के पिता की शिकायत के मुताबिक, पानी की टंकी करीब तीन से चार दिन पहले ही बनाई गई थी। इसकी लंबाई लगभग 10 फीट, चौड़ाई 5 फीट और ऊंचाई भी करीब 5 फीट थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि टंकी का निर्माण पूरी तरह पूरा होने से पहले ही उसमें पानी भर दिया गया था। साथ ही निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।मामले में खेड़की दौला थाने में ठेकेदार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 के तहत लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस निर्माण कार्य और हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। इस घटना ने निर्माण कार्यों की सुरक्षा और गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस दर्दनाक हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें

मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन, STP संचालन में लापरवाही पर दो क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारियों के निलंबन के निर्देश

नागरिकों से मिली शिकायतों के फीडबैक पर मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन , बिल्डर द्वारा एसटीपी का उचित संचालन नहीं किए जाने के मामले में दोनों क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश

भिवानी में जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई गांधी और शास्त्री जयंती, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

भिवानी में जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई गांधी व शास्त्री जयंती, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श ही है देश की आत्मा : प्रदीप गुलिया जोगी राष्ट्रनायकों के आदर्शों व सोच को भुलाकर देश को पीछे धकेल रही है भाजपा : प्रदीप गुलिया जोगी