जिले में जनगणना-2027 का कार्य 72 प्रतिशत तक पहुंचा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • जिले के 4756 में से 3427 ब्लॉकों में शुरू हुआ गणना कार्य
  • कई क्षेत्रों में 90 प्रतिशत से अधिक कार्य, वजीराबाद में हुआ 100 प्रतिशत कार्य
  • डीसी उत्तम सिंह ने की आरडब्ल्यूए और आमजन से जनगणना कार्य में सहयोग की अपील

गुरुग्राम, 15 मई

डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि जिले में जनगणना का कार्य पूरी जिम्मेदारी और सुव्यवस्थित ढंग से लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। सभी चार्ज अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से फील्ड में पहुंचकर मकान सूचीकरण कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है। अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों में प्रगणकों से संवाद कर सर्वे कार्य की जानकारी ले रहे हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। साथ ही कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि जनगणना का कार्य तय समय सीमा के भीतर प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सके।
डीसी ने जिले की विभिन्न आरडब्ल्यूए और नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे जनगणना कार्य में प्रशासन का सहयोग करें और प्रगणकों को सही जानकारी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि यह कार्य देश की योजनाओं और विकास से सीधे जुड़ा हुआ है, इसलिए सभी नागरिकों की भागीदारी जरूरी है।

साथ ही उन्होंने बताया कि जिले के कुल 4756 ब्लॉकों में से 3427 ब्लॉकों में कार्य शुरू हो चुका है और जिले की कुल प्रगति 72 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

जनगणना प्रगति रिपोर्ट के अनुसार गुरुग्राम जोन-1 में 73 प्रतिशत, गुरुग्राम जोन-2 में 48 प्रतिशत, गुरुग्राम जोन-3 में 58 प्रतिशत और गुरुग्राम जोन-4 में 75 प्रतिशत कार्य शुरू हो चुका है। मानेसर नगर निगम क्षेत्र में 87 प्रतिशत कार्य शुरू हो चुका है।
सोहना तहसील में 94 प्रतिशत और सोहना एमसीआई में 77 प्रतिशत कार्य शुरू हो चुका है। पटौदी तहसील में 99 प्रतिशत तथा पटौदी मंडी एमसीआई में भी 99 प्रतिशत कार्य शुरू हो चुका है। मानेसर तहसील में 99 प्रतिशत और वजीराबाद तहसील में 100 प्रतिशत कार्य शुरू होने के साथ यह क्षेत्र सबसे आगे हैं।
इसके अलावा फरुखनगर तहसील में 91 प्रतिशत और फरुखनगर एमसी में 96 प्रतिशत कार्य शुरू हो चुका है। कई क्षेत्रों में कार्य पूरा होने की स्थिति में पहुंच चुका है और बाकी ब्लॉकों में भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने प्रगणकों को निर्देश दिए कि जहां कार्य शुरू नहीं हुआ है वहां तुरंत कार्य प्रारंभ किया जाए। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें

मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन, STP संचालन में लापरवाही पर दो क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारियों के निलंबन के निर्देश

नागरिकों से मिली शिकायतों के फीडबैक पर मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन , बिल्डर द्वारा एसटीपी का उचित संचालन नहीं किए जाने के मामले में दोनों क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश

भिवानी में जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई गांधी और शास्त्री जयंती, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

भिवानी में जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई गांधी व शास्त्री जयंती, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श ही है देश की आत्मा : प्रदीप गुलिया जोगी राष्ट्रनायकों के आदर्शों व सोच को भुलाकर देश को पीछे धकेल रही है भाजपा : प्रदीप गुलिया जोगी