भाजपा राजनीति सुख भोगने के लिए नहीं बल्कि जनसेवा करने का प्लेटफार्म है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा राजनीति सुख भोगने के लिए नहीं बल्कि जनसेवा करने का प्लेटफार्म है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

चण्डीगढ, 29 सितम्बर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी राजनीति सुख भोगने के लिए नहीं बल्कि जनता के लिए सेवा करने का प्लेटफॉर्म हैं, मैं काम करने वाले विधायक हूं और हमारी पार्टी और सरकार भी काम करने वाली सरकार है। आज सारी सरकार गांव पंजोखरा साहिब में आकर बैठी है, विभिन्न विभागों के अधिकारी आज यहां बैठे है और प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिन व 25 वर्ष जनसमर्पण के पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर और सेवा सेतु शिविर में विभिन्न योजनाओं का लाभ मौके पर ही लाभार्थियों को दिया जा रहा है”।विज आज गांव पंजोखरा साहिब, अम्बाला छावनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सेवा सेतू अभियान के तहत आयोजित शिविर में बतौर मुख्यअतिथि अपने सम्बोधन में बोल रहे थे। इस शिविर में विभिन्न योजनाओं का कई लोगों ने लाभ उठाया। इससे पहले उन्होंने पंचायत विभाग द्वारा 1 करोड़ 93 लाख रुपए की लागत से पंजोखरा साहिब गांव में किए जाने वाले 33 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कार्यक्रम से पहले ऐतिहासिक पंजोखरा साहिब गुरूद्वारे में जाकर माथा टेका और गुरू का आर्शीवाद लिया। वहीं कार्यक्रम में पहुंचने पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद गांव वासियों ने फूल-माला भेंटकर उनका भव्य अभिन्नदन किया।

“पंजोखरा साहिब वासियों ने मुझे विधायक बनाया और गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रताप से मैं तीन बार मंत्री बना” : मंत्री अनिल विज

उन्होंने कहा कि पंजोखरा साहिब पवित्र धरती है जहां गुरू साहिब का घर है जहां शीश निवां कर तन और मन दोनों पवित्र हो जाते है, हर किसी को यहां आर्शीवाद मिलता है और अपने जीवन को सफल करने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी लोग हर किशन साहिब की चरणस्थली पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में आते हैं। उन्हीं के प्रताप व उनकी शक्ति से गांव पंजोखरा साहिब निवासियों ने मुझे तीन बार विधायक बनाया है। वैसे तो अम्बाला छावनी से सात बार विधायक बन चुका हूं। उन्होंने बताया कि पहले यह हलका पंजोखरा साहिब तथा उसके आस पास के गांव मेरे हलके में नहीं थे। मगर पिछले तीन चुनावों में यह गांव मेरे हलके में शामिल हुए हैं और तीनों बार ही पंजोखरा साहिब वासियों ने मुझे विधायक बनाया और गुरू हरकिशन साहिब जी के प्रताप से सरकार ने तीनों बार मुझे मंत्री बनाया और तीन बार से वह मंत्री रहे हैं।

पूर्व सरकारों ने कुछ नहीं किया, गांव का नाम ऐतिहासिक महत्व के अनुरूप “पंजोखरा साहिब” करवाया : अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हिन्दुस्तान में 1952 से प्रतिनिधि चुनते आ रहे है और पहली बार 1952 में चुनाव हुए थे। उन्होंने कहा कि 1952 से लेकर उनके आने तक कई लोग विधायक व मंत्री बने होंगे, मगर उनके सारे काम जोड़े जाए और मेरे केवल तीन कार्यकाल जोड़े जाए तो अन्तर देखेगें कि 10 से 20 गुणा मेरे द्वारा किए गए कार्य ही ज्यादा होंगे। पूर्व सरकारों ने अम्बाला छावनी के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि हर गांव के लिए काम किए है, मगर सबसे ज्यादा काम उन्होंने पंजोखरा साहिब के लिए किए हैं। इनमें सबसे बड़ा व महत्वपूर्ण कार्य सरकारी रिकार्ड में इस पवित्र स्थान का नाम केवल पंजोखरा लिखा था, मेरे पास जब यह गांव आया तो उन्होंने गांव को पंजोखरा साहिब का दर्जा दिलवाया। उन्होंने सरकार रिकार्ड में इसे इंद्राज कराकर गांव का नाम पंजोखरा साहिब करवाया।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज पंजोखरा साहिब में 1.93 करोड़ रुपए की लागत से 33 विकास कार्यों का शिलान्यास किया

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि उन्होंने गांव में सात धर्मशालाएं, तोपखाना-पंजोखरा साहिब रोड व स्ट्रीट लाइट, पंजोखरा साहिब-घग्गर तक ड्रेन, पंजोखरा साहिब माइनर, अम्बेडकर भवन, पंचायत भवन, चार शमशानघाट का निर्माण, पंजोखरा साहिब-कलरहेड़ी रोड का हिस्सा, अमृत सरोवर बनाए, चार ट्यूबवेल, गांव में 350 स्ट्रीट लाइटें लगवाई और सीएससी सेंटर मंजूर करवाए। उन्होंने आज भी गांव में 1 करोड़ 93 लाख रूपए की लागत से 33 विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया जा रहा है। इसमें कश्यप धर्मशाला, स्टेडियम में शेड लगवाना, स्टेडियम में ओपन जिम, नालियों व गलियों का निर्माण, खेतों के रास्ते और अन्य कार्य शामिल हैं। उन्होनें यह भी कहा कि यह सभी कार्य पंचायती विभाग द्वारा किए जाएगें।

रिंग रोड के साथ पंजोखरा साहिब गांव आने-जाने के लिए तीन नए रास्ते बनवाए : अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि गांव के साथ रिंग रोड है और रिंग रोड से गांव आने-जाने का रास्ता नहीं था, गांव के लोगों ने इसकी जानकारी दी तो उन्होंने नक्शा बदलवाते हुए पंजोखरा साहिब से रिंग रोड की कनेक्टिविटी के लिए तीन रास्ते बनाकर दिए जिससे लोगों का अब रिंग रोड पर आना-जाना आसान हो गया है। इतना ही नहीं रिंग रोड का निर्माण कार्य भी करवाया जा रहा है और इस रिंग रोड के बनने से जहां गांव का विकास होगा वहीं पंजोखरा साहिब गुरूद्वारा में आने में श्रद्धालुओं को सुगमता होगी।

ऊर्जा मंत्री ने इस अवसर पर यह भी कहा कि विकास कार्य पंजोखरा साहिब ही नहीं समूची अम्बाला छावनी में करवाए गए हैं। अम्बाला छावनी में खिलाड़ियों के लिए फीफा से अप्रूवड फुटबॉल स्टेडियम, ऑल वेदर स्वीमिंग पूल, जिम्रास्टिक हॉल, बैडमिंटन हॉल, चिकित्सा क्षेत्र के तहत आधुनिक नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी बनाया जिसमें विभिन्न बीमारियों का बेहतरीन ईलाज किया जा रहा है। अस्पताल को लोग आज मिनी पीजीआई कहते हैं क्योंकि यहां दिल के मरीजो का ईलाज हो रहा है, सर्जरियां हो रही है, लोगों के घुटने बदले जा रहे है व अन्य बीमारियों का ईलाज हो रहा है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने से पहले अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल की ओपीडी मात्र 300 थी अब वहां नया अस्पताल उन्होंने बना दिया और अब ओपीडी साढ़े तीन हजार तक पहुंच गई है।ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में डोमेस्टिक एयरपोर्ट भी बनकर तैयार है और भगवान ने चाहा तो अगले माह यहां से हवाई जहाज की उड़ान शुरू हो सकते हैं।

 

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें

मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन, STP संचालन में लापरवाही पर दो क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारियों के निलंबन के निर्देश

नागरिकों से मिली शिकायतों के फीडबैक पर मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन , बिल्डर द्वारा एसटीपी का उचित संचालन नहीं किए जाने के मामले में दोनों क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश

भिवानी में जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई गांधी और शास्त्री जयंती, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

भिवानी में जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई गांधी व शास्त्री जयंती, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श ही है देश की आत्मा : प्रदीप गुलिया जोगी राष्ट्रनायकों के आदर्शों व सोच को भुलाकर देश को पीछे धकेल रही है भाजपा : प्रदीप गुलिया जोगी

मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन, STP संचालन में लापरवाही पर दो क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारियों के निलंबन के निर्देश

नागरिकों से मिली शिकायतों के फीडबैक पर मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन , बिल्डर द्वारा एसटीपी का उचित संचालन नहीं किए जाने के मामले में दोनों क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश

भिवानी में जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई गांधी और शास्त्री जयंती, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

भिवानी में जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई गांधी व शास्त्री जयंती, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श ही है देश की आत्मा : प्रदीप गुलिया जोगी राष्ट्रनायकों के आदर्शों व सोच को भुलाकर देश को पीछे धकेल रही है भाजपा : प्रदीप गुलिया जोगी