सिंगापुर बिजनेस फोरम में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा, सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी और लॉजिस्टिक्स समेत कई क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने पर जोर

सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन CM सैनी ने सिंगापुर कंपनियों से की राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस सिंगापुर बिजनेस फोरम में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा, सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी और लॉजिस्टिक्स समेत कई क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने पर जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिंगापुर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन राज्य में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने सिंगापुर बिजनेस फोरम के तहत एक दर्जन से अधिक सिंगापुर कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस की।

बैठक के दौरान हरियाणा में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं, उद्योगों के विस्तार और सिंगापुर की कंपनियों के साथ सहयोग बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। हरियाणा सरकार का लक्ष्य सिंगापुर की कंपनियों के सहयोग से राज्य में सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी, वेयरहाउसिंग और आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देना है।

गुरुग्राम के साथ अन्य शहरों को भी विकसित करने की योजना

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार का विजन केवल गुरुग्राम तक सीमित नहीं है। सरकार पंचकूला, करनाल, हिसार, सोनीपत और रोहतक जैसे शहरों को भी Global Capability Centres और Technology-led Businesses के अगले Growth Centres के रूप में विकसित करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि इन शहरों में तकनीक आधारित उद्योगों और नए कारोबारी अवसरों को बढ़ावा देकर हरियाणा के औद्योगिक और आर्थिक विकास को और विस्तार दिया जा सकता है।

भविष्य की जरूरतों को देखते हुए Data Centre Policy 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक और डिजिटल अर्थव्यवस्था के बढ़ते महत्व को देखते हुए हरियाणा सरकार भविष्य की योजना के अनुरूप Data Centre Policy 2026 लेकर आई है।

इस नीति के माध्यम से राज्य में डेटा सेंटर से जुड़े निवेश को आकर्षित करने और इस क्षेत्र के लिए आवश्यक औद्योगिक एवं तकनीकी वातावरण तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।

Manufacturing और Logistics में हरियाणा को विशेष Advantage

मुख्यमंत्री ने सिंगापुर की कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के दौरान कहा कि Manufacturing और Logistics के क्षेत्र में हरियाणा के पास विशेष Advantage है।

राज्य में मौजूद औद्योगिक आधार, कनेक्टिविटी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के निकटता को निवेश के लिए महत्वपूर्ण अवसर के रूप में प्रस्तुत किया गया। सरकार का प्रयास है कि इन क्षेत्रों में नए निवेश के साथ रोजगार और कारोबारी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिले।

सेमीकंडक्टर और ग्रीन एनर्जी पर विशेष फोकस

बैठक में सेमीकंडक्टर और ग्रीन एनर्जी जैसे उभरते क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा वेयरहाउसिंग और आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में सिंगापुर की कंपनियों के सहयोग और निवेश के अवसरों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

हरियाणा सरकार की ओर से राज्य में निवेश के लिए उपलब्ध अवसरों और नीतिगत सुविधाओं की जानकारी भी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई।

राव नरबीर सिंह भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी सिंगापुर दौरे पर मौजूद हैं। राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में उद्योग और निवेश से जुड़े विषयों पर चर्चा के दौरान उन्होंने भी भाग लिया।

सिंगापुर दौरे के दौरान हरियाणा सरकार का फोकस राज्य में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने, नई तकनीक और उद्योगों को आकर्षित करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ सहयोग के नए अवसर तलाशने पर है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें