देहरादून के त्यूणी में खौफनाक सड़क हादसे का लाइव विडियो सामने आया है. 22 सेकेंड के अंदर तेज रफ्तार कार खाई में समा गई और कार पर सवार एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून  5 अक्टूबर :  उत्तराखंड के देहरादून की पहाड़ी सड़कों से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला खौफनाक वीडियो सामने आया है. देहरादून के दूरस्थ इलाके त्यूणी में पहाड़ी रास्ते का सुहाना सफर महज 22 सेकेंड में मौत के सफर तब्दील हो गया. वीडियो कार के अंदर से शूट किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे सड़क पर दौड़ती कार अचानक अनियंत्रित होकर पोल से टकराती है और उसके बाद 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरती है. हादसे का खौफनाक मंजर कार में चल रहे कैमरे में कैद हो गया, जिसकी डरावनी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वायरल वीडियो 22 सेकंड का का है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे पहाड़ी सड़क पर एक कार तेज रफ्तार में आगे बढ़ रही है. देखते ही देखते अचानक ड्राइवर कंट्रोल खो बैठता है और कार सड़क किनारे लगे पोल से टकराते हुए नीचे गहरी खाई में गिर जाती है. पलक झपकते ही पहाड़ों का यह सुहाना सफर मौत के मातम में तब्दील हो जाता है.

 

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें