उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से मुलाकात कर वार्षिक स्मारिका ‘गुलदस्ता 2026’ भेंट की।

उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से मुलाकात कर वार्षिक स्मारिका ‘गुलदस्ता 2026’ भेंट की।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा के नेतृत्व में क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें क्लब की वार्षिक स्मारिका ‘गुलदस्ता 2026’ भेंट की। बैठक में पत्रकारिता, प्रेस क्लब की गतिविधियों और पत्रकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने स्मारिका के प्रकाशन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। समाज को जागरूक करने, जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में पत्रकारों की अहम भूमिका है। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में सकारात्मक संवाद और बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर प्रयासरत है प्रेस क्लब

उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने कहा कि क्लब पत्रकारों के हितों की रक्षा करने, पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने और पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्लब की वार्षिक स्मारिका ‘गुलदस्ता 2026’ पत्रकारिता जगत की गतिविधियों, विचारों और उपलब्धियों को एक मंच पर प्रस्तुत करने का प्रयास है। अजय राणा ने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब भविष्य में भी पत्रकारों के हितों की रक्षा और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता रहेगा।

ये पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रेस क्लब के महामंत्री योगेश सेमवाल, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, स्मारिका के संपादक वीरेंद्र डंगवाल ‘पार्थ’, पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, कार्यकारिणी सदस्य सुलोचना पयाल तथा क्लब सदस्य किशोर रावत, चंद्रवीर गायत्री और मदन सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें