दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत गिरने के बाद CM रेखा गुप्ता का एक्शन, दो अधिकारी निलंबित, बोलीं- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत गिरने के बाद CM रेखा गुप्ता का एक्शन, दो अधिकारी निलंबित, बोलीं- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली, 5 नवंबर (न्यू इंडिया न्यूज नेटवर्क)। राजधानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा किया। हादसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका के बीच राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और लापरवाही के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए दो अधिकारियों को निलंबित करने की कार्रवाई की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जिन अधिकारियों की लापरवाही सामने आएगी, उन्हें इसका जवाब देना होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था, तब संबंधित अधिकारी कहां थे? निर्माण के दौरान निगरानी क्यों नहीं की गई? उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

चावड़ी बाजार में कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सितारा में गुरुवार सुबह करीब 9:50 बजे निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत का हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे के समय इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि तीसरी मंजिल पर स्लैब डालने का काम किया जा रहा था, तभी इमारत का हिस्सा गिर गया और वहां काम कर रहे कुछ मजदूर मलबे में फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, एमसीडी, डीडीएमए और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल की छह गाड़ियों सहित राहत एवं बचाव दल ने अभियान शुरू किया। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई। एक घायल व्यक्ति को भी बाहर निकाला गया।

अवैध निर्माण की बात आई सामने

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, इमारत में निर्माण कार्य अवैध रूप से किया जा रहा था और भवन को असुरक्षित बताया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि हादसे के बाद आसपास की इमारतों में दरारें आने की जानकारी मिली, जिसके चलते उन्हें खाली कराया जा रहा है। इमारत के मालिक और ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।

अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुंचकर साफ किया कि निर्माण कार्य के दौरान अधिकारियों की जिम्मेदारी थी कि वे नियमों का पालन सुनिश्चित करें। यदि निर्माण के समय अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है। हादसे के कारणों की जांच के साथ यह भी पता लगाया जाएगा कि निर्माण कार्य किसकी अनुमति से चल रहा था और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की। दिल्ली में लगातार सामने आ रही इमारत गिरने की घटनाओं के बीच चावड़ी बाजार का हादसा एक बार फिर अवैध निर्माण, भवनों की सुरक्षा और सरकारी विभागों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें

गलत प्रॉपर्टी ID बनाने पर बड़ा एक्शन! दो अधिकारियों की 3 महीने तक 50% सैलरी कटेगी, चार्जशीट और NCR से बाहर तबादले के निर्देश।

जनसमस्याओं की अनदेखी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में, गुरुग्राम में विभिन्न अधिकारियों पर लिया एक्शन , गलत प्रॉपर्टी आईडी बनाने पर दो अधिकारियों की तीन माह तक 50 प्रतिशत सैलरी काटने, चार्जशीट और एनसीआर से बाहर तबादले के निर्देश