रेवाड़ी में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैरों में लगी गोली, ASI भी घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रेवाड़ी, हरियाणा (न्यू इंडिया न्यूज नेटवर्क)। हरियाणा के रेवाड़ी में कालूवास बाईपास पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से करीब पांच राउंड गोलियां चलीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि मुठभेड़ के दौरान एक ASI भी गोली लगने से घायल हो गया। गनीमत रही कि पुलिस जवान ने सुरक्षा जैकेट पहनी हुई थी, जिससे उसे गंभीर चोट से बचाव मिला। पुलिस के मुताबिक, घायल बदमाशों की पहचान गांव गोकलगढ़ निवासी मनिंदर और हन्नी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ संगीन धाराओं में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर आए इन्हीं दोनों बदमाशों ने बुधवार को गांव गोकलगढ़ में बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर बैठे मनोज की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद रेवाड़ी पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।\

रेवाड़ी पुलिस अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

कालूवास बाईपास पर हुई इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। रेवाड़ी के एसपी हमेंद्र मीणा ने अपराधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधी किसी भी बिल में छिप जाएं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेवाड़ी पुलिस अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को गोकलगढ़ हत्याकांड के आरोपियों की धरपकड़ की दिशा में बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें