धूल नियंत्रण नियमों की अनदेखी पर एचएसपीसीबी की कार्रवाई, गुरुग्राम में पांच निर्माण स्थल सील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 11 नवंबर

वायु प्रदूषण की रोकथाम और निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के निर्धारित उपायों का पालन सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) की ओर से सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एचएसपीसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम (उत्तर) की टीम ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पांच निर्माण स्थलों को सील कर दिया। इनमें से तीन निर्माण स्थल उद्योग विहार क्षेत्र में स्थित हैं।

एचएसपीसीबी के एईई कामेश ने बताया कि निरीक्षण के दौरान इन निर्माण स्थलों पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया गया। इसके अलावा, संबंधित निर्माण स्थलों की ओर से एचएसपीसीबी के डस्ट पोर्टल से जुड़ी आवश्यक अनुपालन प्रक्रिया भी पूरी नहीं की गई थी। इन उल्लंघनों को गंभीरता से लेते हुए पांचों स्थलों को सील करने की कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा कि निर्माण गतिविधियों के दौरान धूल नियंत्रण के निर्धारित उपायों को अपनाना अनिवार्य है। नियमों का पालन नहीं करने वाले निर्माण स्थलों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। क्षेत्र में निरीक्षण अभियान भी लगातार चलाया जाएगा, ताकि सीएक्यूएम के दिशा-निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें