गांव लांगरा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 51 पौधे रोपे, 150 पौधों का किया वितरण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गांव लांगरा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 51 पौधे रोपे, 150 पौधों का किया वितरण।
तावडू, 14 जुलाई (नरेश मैहंदीरत्ता): निकटवर्ती गांव लांगरा में वरिष्ठ समाजसेवी एवं आर्य समाज मंदिर लांगरा के प्रधान चौधरी ओमपाल सैनी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हरि ओम ऑर्गेनिक फार्म स्थित उनके फार्म हाउस पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन यज्ञ से हुई। हवन यज्ञ राष्ट्रीय खिलाड़ी शाश्वत सैनी ने विधिवत संपन्न कराया। हवन के उपरांत चौधरी ओमपाल सैनी ने अपने सहयोगियों के साथ 51 पौधों का रोपण किया तथा उपस्थित ग्रामीणों एवं पर्यावरण प्रेमियों को करीब 150 फलदार, फूलदार एवं औषधीय पौधों का नि:शुल्क वितरण किया। इस अवसर पर लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प भी दिलाया गया।
चौधरी ओमपाल सैनी ने कहा कि पेड़.पौधे केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करतेए बल्कि मानव जीवन के लिए ऑक्सीजनए शुद्ध वातावरण और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने का सबसे बड़ा आधार हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। यदि समाज का हर नागरिक इस अभियान से जुड़े तो आने वाली पीढय़िों को स्वच्छ और हराभरा वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि पेड़ मानव जीवन के जन्म से लेकर अंतिम यात्रा तक हर कदम पर साथ निभाते हैं। जन्म के समय पालने से लेकर जीवन भर घर, फर्नीचर, छाया, फल, औषधि और शुद्ध ऑक्सीजन देने तक तथा अंतिम संस्कार तक पेड़ों की लकड़ी ही काम आती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अधिक से अधिक पेड़ लगाए और उनकी देखभाल करे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें संरक्षित रखने का संदेश दिया। सभी ने चौधरी ओमपाल सैनी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर चौधरी शिव कुमार सैनी, ऑल इंडिया सैनी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी तारा चंद सैनी, उपप्रधान पंडित रामकुमार भारद्वाज, सचिव सूबेदार भगवान यादव, सहसचिव सूबेदार राजबीर यादव, राष्ट्रीय खिलाड़ी शाश्वत सैनी, नीता सैनी सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्सन: 14 जुलाई तावडू 4 व 5: हवन यज्ञ करते व पौधा रोपण करते हुए।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें

मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन, STP संचालन में लापरवाही पर दो क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारियों के निलंबन के निर्देश

नागरिकों से मिली शिकायतों के फीडबैक पर मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन , बिल्डर द्वारा एसटीपी का उचित संचालन नहीं किए जाने के मामले में दोनों क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश

भिवानी में जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई गांधी और शास्त्री जयंती, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

भिवानी में जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई गांधी व शास्त्री जयंती, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श ही है देश की आत्मा : प्रदीप गुलिया जोगी राष्ट्रनायकों के आदर्शों व सोच को भुलाकर देश को पीछे धकेल रही है भाजपा : प्रदीप गुलिया जोगी