48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली।
केवल विश्लेषण करने में जुटी पुलिस।
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला राइडर को टक्कर मारने का मामला।
आरोपी की पहचान होने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली।
आखिर गिरफ्तार करने में इतनी देरी क्यों कर रही है पुलिस।
गुरुग्राम 15 सितंबर / गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है।सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद केस में हत्या के प्रयास की धारा 109 BNS जोड़ दी गई है।लेकिन अब इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल पुलिस से है।गाड़ी का नंबर सामने है…घटना का वीडियो सामने है…आरोपी की पहचान भी पुलिस कर चुकी है…फिर भी आरोपी अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं हुआ?आखिर पुलिस के हाथ खाली क्यों हैं?गुरुग्राम पुलिस खुद कह रही है कि मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया।इसके बाद हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई।पुलिस ने यह भी कहा है कि आरोपी कार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।लेकिन सवाल है—जब पुलिस को आरोपी तक पहुंचने के लिए जरूरी सुराग मिल चुके हैं, तो गिरफ्तारी में देरी किस वजह से हो रही है?क्या आरोपी फरार है?या पुलिस उसकी तलाश में जुटी है?या फिर गिरफ्तारी के लिए अभी किसी और प्रक्रिया का इंतजार किया जा रहा है?क्योंकि मामला सिर्फ एक महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने का नहीं है।सीसीटीवी में घटना रिकॉर्ड हुई है और पुलिस ने खुद इसे इतना गंभीर माना है कि हत्या के प्रयास की धारा जोड़ दी।अब गुरुग्राम पुलिस की असली परीक्षा गिरफ्तारी को लेकर है।क्योंकि सवाल साफ है। जब गाड़ी का नंबर पता है, आरोपी की पहचान पता है, तो गिरफ्तारी कब होगी? और क्या पुलिस इस मामले में कानून का डर दिखाने के साथ-साथ कानून की कार्रवाई भी उतनी ही तेजी से करेगी?








