विकास परियोजनाओं में देरी पर ठेकेदारों को लगेगी पेनल्टी, भविष्य में नहीं मिलेगा काम: CM नायब सिंह सैनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 11 नवंबर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकास परियोजनाओं में देरी और लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय पर काम पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों पर पेनल्टी लगाई जाएगी और बार-बार लापरवाही करने वालों को भविष्य में नए काम आवंटित नहीं किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री बुधवार को 14वीं स्टेट प्रगति पोर्टल (SPP) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में 75 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली प्रदेश की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में गुरुग्राम ग्लोबल सिटी, श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र, ईएमसी सोहना और आईएमटी सोहना की परियोजनाओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि ईएमसी सोहना का 77 प्रतिशत और आईएमटी सोहना का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

इसके अलावा बिजली वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिए चल रही RDSS योजना की समीक्षा की गई। सोहना डिवीजन में बिजली वितरण नुकसान कम करने का कार्य 93 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जबकि पंचकूला जोन में 65.69 प्रतिशत और करनाल में संबंधित कार्य 61 प्रतिशत पूरे हुए हैं।

बैठक में आईएमटी खरखोदा और हिसार के इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की प्रगति पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ परियोजनाओं की बाधाएं दूर करने और निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में देरी और गुणवत्ता से समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें