हमीरपुर (उत्तर प्रदेश),14.सितम्बर
उत्तरप्रदेश के हमीपुर जिले के मोदह कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया बंधे के पास कुछ युवक गहरे पानी मे स्टंट करते नज़र आए जिसके बाद पुलिसकर्मियो ने उनसे सिर्फ शॉर्ट्स में फ्रॉग जम्प करवाई। बता दे कुछ लाइक्स पाने के चक्कर में अपनी जान से हाथ गवा देते हैं जिसके चलते पुलिस ने स्टंट कर रहे युवको के पागलपन पर सख्त कदम उठाया जिसकी काफी जगह निंदा भी हो रही हैं।

हमीरपुर में स्टंट कर रहे युवको को पुलिस ने सिर्फ शॉर्ट्स में ही मेंढक की तरह चलाया जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पुलिस ने बीने लम्बी प्रक्रिया के ही मौका पर सजा सुना दी।
पुलिस कर्मियों के नियमों का पालन न करने पर क्या होगा इसका जवाब पुलिसकर्मियों ने युवक को फटकार लगाकर दिखा दिए। जो भी व्यक्ति खतरनाक स्टंट करते हुए कानून को अपने हाथ मे लगे उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होगी।








