हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने 59 लाभार्थियों को 176.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चण्डीगढ, 15 सितम्बर – हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने चालू वित्त वर्ष के दौरान अगस्त, 2026 तक विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 59 लाभार्थियों को 176.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई है, जिसमें 138.75 लाख रुपये की सब्सिडी भी शामिल है।निगम के प्रवक्ता ने इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि निगम द्वारा अनुसूचित जातियों से संबंधित लोगों को विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत ऋण मुहैया करवाया जाता है ताकि वे अपना कारोबार और स्व-रोजगार स्थापित कर सकें। इन श्रेणियों में कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र, व्यापार और कारोबार क्षेत्र तथा स्व-रोजगार क्षेत्र शामिल हैं। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की सहायता से लागू योजनाओं के तहत भी उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

उन्होंने बताया कि व्यापार और कारोबार क्षेत्र के अंतर्गत 58 लाभार्थियों को 53 लाख रुपये की राशि मुहैया करवाई गई जिसमें से 26.60 लाख रुपये बैंक ऋण, 20.25 लाख रुपये सब्सिडी और 6.15 लाख रुपये मार्जिन मनी के रूप में जारी किए गए हैं।प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय अनुसूचित वित्त एवं विकास निगम की सहायता से लघु व्यवसाय के तहत इस अवधि के लिए एक लाभार्थी को 11 लाख रुपये जारी किए गए। इसमें राष्ट्रीय अनुसूचित वित्त एवं विकास निगम व सफाई कर्मचारी वित्त विकास निगम का प्रत्यक्ष ऋण हिस्सा 3.96 लाख रुपये है। इसके अतिरिक्त, 109.50 लाख रुपये की सब्सिडी भी वितरित की गई।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें