सीएम अनाउंसमेंट, निरोगी हरियाणा और समाधान शिविरों की बारीकि से मॉनिटरिंग करें सीएमजीजीएः मुख्यमंत्री नायब सैनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली, 15 सितंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी (सीएमजीजीए) की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सीएमजीजीए द्वारा किए गए कार्यों का रिव्यू किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री के उपप्रधान सचिव डॉ. यशपाल मौजूद रहे।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सीएमजीजीए का मुख्य कार्य जमीनी स्तर पर शासन व्यवस्था को मजबूत करना, प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाना और सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। अतः सभी सीएमजीजीए अपने-अपने जिलों में क्रियान्वित सरकारी योजनाओं पर बारीकि से नजर बनाकर रखें और समय-समय पर उनकी मूल्यांकन रिपोर्ट सीएम कार्यालय में प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि जिला में सीएम अनाउंसमेंट की स्थिति पर बारिकी से रिपोर्ट तैयार करें, कौन सी परियोजना किस वजह से रूकी हुई है, उसकी डिटेल रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इसके साथ-साथ निरोगी हरियाणा योजना की ग्राउंड जीरो पर क्या स्थिति है, इसकी भी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने जिला व सबडिविजन स्तर पर आयोजित होने वाले समाधान शिविरों का मूल्यांकन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन शिविरों का औचक निरीक्षण करें और वास्तविक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी सीएमजीजीए को प्रदेश के स्पोर्टस स्टेडियम और व्यायामशालाओं की रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए।

जिला की मासिक बैठकों में हिस्सा लें सीएमजीजीए

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जिला के विकास कार्यों को लेकर आयोजित होने वाली मासिक बैठक में सभी सीएमजीजीए हिस्सा लें और सीएम अनाउंसमेंट की वास्तविक स्थिति से अवगत करवाएं। उन्होंने ई-रजिस्ट्री पोर्टल को लेकर भी रिव्यू किया। इसमें सीएमजीजीए द्वारा बताई गई खामियों पर जल्द से जल्द विभाग की बैठक बुलाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों में इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर बताई गई खामियों पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत नीति आयोग द्वारा जिन तथ्यों पर रिपोर्ट तैयार की जाती है, उन पर विशेष फोकस करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, नगर निकायों से जुड़े विषयों, एनजीओ मैपिंग, ई-आफिस, सीएफएमएस, एसीआर जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी सेवाओं का रिव्यू किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों के सरकारी अस्पताओं को लेकर जल्द से जल्द सभी सीएमओ की बैठक बुलाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने प्रदेश में जलभराव जैसी स्थिति से निपटने के लिए मानसून और नॉन मानसून सीजन के लिए एक एसओपी बनाने के भी निर्देश दिए।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें