गुरुग्राम, 18 सितम्बर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार 19 सितंबर को गुरुग्राम के दौरे पर होंगे। मुख्यमंत्री शनिवार की शाम छः बजे सेक्टर 58 स्थित बनी मंदिर गौशाला परिसर में आयोजित माता लल्लेश्वरी की 705वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि माता लल्लेश्वरी की जयंती पर आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ एवं गौतीर्थ बनी मंदिर गौशाला द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।
माता ललेश्वरी, जिन्हें लल्लेश्वरी और लल द्यद के नाम से भी जाना जाता है, कश्मीर की महान आध्यात्मिक विभूतियों में से एक हैं। उनके प्रसिद्ध वाख आज भी पीढ़ियों को आध्यात्मिक जागरण, करुणा, आंतरिक स्वतंत्रता और मानवता की एकता का संदेश देते हैं।







