रेवाड़ी में SP हेमेंद्र मीणा का कड़ा एक्शन, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रेवाड़ी 18 सितंबर / में पुलिस विभाग में लापरवाही और कथित अनियमितताओं के खिलाफ एसपी हेमेंद्र मीणा ने सख्त कार्रवाई की है। एसपी ने तीन पुलिस कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में मॉडल टाउन थाना का एक मुंशी और CIA के दो हेड कांस्टेबल शामिल हैं।बताया जा रहा है कि इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यों में अनियमितता और कथित तौर पर अनैतिक गतिविधियों में संलिप्तता से जुड़ी शिकायतें सामने आई थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विभाग में किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता, लापरवाही या नियमों की अनदेखी को स्वीकार नहीं किया जाएगा।एसपी हेमेंद्र मीणा ने स्पष्ट किया है कि पुलिसकर्मियों की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी पुलिस कर्मचारी के खिलाफ इस तरह की शिकायत सामने आती है और जांच में शिकायत सही पाई जाती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने यह भी कहा कि रेवाड़ी जिले में अवैध गतिविधियों को किसी भी स्तर पर टॉलरेंट नहीं किया जाएगा। पुलिस की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम लोगों की शिकायतों पर निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई करना है।तीनों निलंबित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। जांच के दौरान शिकायतों और लगाए गए आरोपों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी।

एसपी हेमेंद्र मीणा की इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में जवाबदेही और अनुशासन बनाए रखने की दिशा में उठाए गए सख्त कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें