पलवल नगर परिषद का क्लर्क 4 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, प्रॉपर्टी ID में सुधार के बदले मांगी थी रिश्वत

पलवल नगर परिषद का क्लर्क 4 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, प्रॉपर्टी ID में सुधार के बदले मांगी थी रिश्वत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 19 नवंबर 2026। हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) फरीदाबाद की टीम ने पलवल नगर परिषद कार्यालय में तैनात एक क्लर्क को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सूरज के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने प्रॉपर्टी आईडी में सुधार करने के बदले रिश्वत की मांग की थी।

प्रॉपर्टी आईडी ठीक करने के बदले मांगे थे 4 हजार रुपये

मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसवी एंड एसीबी को शिकायत दी थी कि नगर परिषद कार्यालय में तैनात क्लर्क सूरज ने उसके एक परिचित की प्रॉपर्टी आईडी में सुधार करने के एवज में 4 हजार रुपये की रिश्वत मांगी है। शिकायत मिलने के बाद एसवी एंड एसीबी यूनिट पलवल के इंचार्ज निरीक्षक राजकुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया।

रिश्वत लेते ही एसीबी ने दबोचा

योजनाबद्ध कार्रवाई के दौरान एसीबी की टीम ने क्लर्क सूरज को शिकायतकर्ता से 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। ट्रैप की पूरी कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के प्रावधानों के तहत की गई।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

एसीबी ने आरोपी सूरज के खिलाफ एफआईआर नंबर 28, दिनांक 19 नवंबर 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना एसवी एंड एसीबी, फरीदाबाद में मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें

मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम के तहत ठेकेदारों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम के तहत ठेकेदारों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित सीएक्यूएम के निर्देशों के अनुरूप सड़क की धूल के वैज्ञानिक प्रबंधन एवं प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की दी गई जानकारी

30 दिवसीय पहल के तहत शहर की प्रमुख सड़कों के लगभग 17 किलोमीटर लंबे हिस्से में पौधारोपण अभियान शुरू – विभिन्न सेक्टरों में चरणबद्ध तरीके से ग्रीन बेल्ट की सफाई एवं पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है