सफाई व्यवस्था दुरुस्तीकरण के लिए एमसीजी ने तेज की कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 15 सितम्बर। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान प्रभावित हुई शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर, व्यवस्थित और दुरुस्त करने के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने कार्रवाई तेज कर दी है। निगम द्वारा सड़कों, गलियों, बाजार क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई के साथ-साथ गार्बेज वर्नेबल पॉइंट्स (जीवीपी) तथा सेकेंडरी कचरा कलेक्शन प्वाइंट से लगातार कचरा उठाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। शहर में सफाई व्यवस्था को सामान्य स्थिति में लाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं फील्ड टीमों को सक्रिय किया गया है, ताकि नागरिकों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।मंगलवार को निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने अपने कार्यालय में शहर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली तथा जहां भी सुधार की आवश्यकता है, वहां तत्काल प्रभाव से कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर में सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए और कचरे का उठान नियमित रूप से सुनिश्चित किया जाए।

गुरुग्राम नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर बने धर्मबीर भंगरोला, डिप्टी मेयर  चुने गए अनूप सिंह, निर्विरोध हुआ चुनाव - gurugram municipal corporation  senior ...

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान गुरुग्राम शहर स्वच्छ एवं बेहतर बना रहना चाहिए। इसके लिए बाजारों, प्रमुख सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान नागरिकों की आवाजाही और बाजारों में गतिविधियां बढ़ती हैं, ऐसे में सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखना आवश्यक है।निगमायुक्त ने सड़कों, गलियों, खाली प्लॉटों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों की प्रभावी निगरानी करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जाए। इसका उद्देश्य शहर में दोबारा कचरा जमा होने की स्थिति को रोकना और नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।

कूड़ा वहीं पड़ा, AI फोटो भेज बोलते- साफ हो गया... गुरुग्राम नगर निगम के चार  'स्मार्ट' कर्मचारी बर्खास्त - gurugram municipal corporation ai gps fraud  four contract employees ...

शहर में चिन्हित गार्बेज वर्नेबल पॉइंट्स (जीवीपी) तथा सेकेंडरी कचरा कलेक्शन प्वाइंट्स से कचरा उठाने की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है। संबंधित टीमों को इन स्थानों की नियमित निगरानी एवं समय पर कचरा उठाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सड़कों और बाजार क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को व्यवस्थित करने पर भी फोकस किया जा रहा है, ताकि शहर के प्रमुख स्थानों पर स्वच्छता बनी रहे।निगमायुक्त ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के त्वरित समाधान पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई से संबंधित शिकायतों को लंबित न रखा जाए तथा शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित टीम को मौके पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि फील्ड स्तर पर निगरानी मजबूत रखते हुए नागरिकों की शिकायतों का समाधान प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।

Civic apathy, rain amplify Gurugram's sanitation crisis | Hindustan Times

 

बैठक में सफाई व्यवस्था के साथ-साथ शहर की सड़कों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। निगमायुक्त ने इंजीनियरिंग अधिकारियों को बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जिन सड़कों पर बारिश के कारण क्षति हुई है, उनकी पहचान कर आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जाए, ताकि नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो।निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर और व्यवस्थित बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है। त्योहारों के दौरान गुरुग्राम स्वच्छ और बेहतर बना रहे, इसके लिए अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देश दिए गए हैं। जीवीपी और सेकेंडरी कचरा कलेक्शन प्वाइंट से नियमित कचरा उठाने के साथ-साथ खुले में कचरा फेंकने वालों पर प्रभावी निगरानी एवं चालान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा। साथ ही बरसात से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत भी प्राथमिकता के आधार पर कराई जाएगी।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें