30 दिवसीय पहल के तहत शहर की प्रमुख सड़कों के लगभग 17 किलोमीटर लंबे हिस्से में पौधारोपण अभियान शुरू – विभिन्न सेक्टरों में चरणबद्ध तरीके से ग्रीन बेल्ट की सफाई एवं पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 19 नवंबर: गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा शहर की ग्रीन बेल्ट की सफाई एवं पुनर्विकास के लिए चलाए जा रहे अभियान को और तेज कर दिया गया है। प्राधिकरण की 30 दिवसीय सड़क सुधार पहल के तहत शहर की प्रमुख सड़कों के लगभग 17 किलोमीटर लंबे हिस्से में ग्रीन बेल्ट की सफाई का कार्य पूरा किया जा चुका है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जीएमडीए के प्रवक्ता ने बताया कि प्राधिकरण की टीमों द्वारा विभिन्न प्रमुख सड़क मार्ग के ग्रीन बेल्ट से जमा अतिरिक्त मिट्टी तथा निर्माण एवं विध्वंस (सी एण्ड डी) अपशिष्ट, को हटाया गया है। इन सड़क मार्गों में सेक्टर-46/47, 45/46, 45/52, 46/51, 50/51 तथा 30/31 की डिवाडिंग रोड सहित अन्य प्रमुख सड़कें शामिल हैं।

जीएमडीए की व्यापक 30 दिवसीय सड़क पहल का हिस्सा है।

ग्रीन बेल्ट से मलबा एवं अतिरिक्त मिट्टी हटाने के बाद सेक्टर-46/47, 45/46 तथा 30/31 की डिवाडिंग रोड पर पौधारोपण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इस अभियान का उद्देश्य प्रमुख सड़क मार्गों के आसपास हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना, शहर की सुंदरता में सुधार करना तथा खुली मिट्टी से उड़ने वाली धूल को कम करने में मदद करना है। प्रवक्ता ने बताया कि शेष चिन्हित सड़क मार्गों पर भी सफाई एवं भूमि तैयार करने का कार्य पूरा होने के बाद चरणबद्ध तरीके से पौधारोपण किया जाएगा।इस पहल के माध्यम से जीएमडीए द्वारा ग्रीन बेल्ट का व्यवस्थित तरीके से पुनर्विकास के किया जा रहा है। इसके अंतर्गत मलबा हटाने, भूमि को पौधारोपण के लिए तैयार करने तथा नए पौधे लगाने जैसे कार्यों को एकीकृत रूप से किया जा रहा है। इससे न केवल प्रमुख सड़क मार्गों के आसपास पर्यावरणीय गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाने में भी मदद मिलेगी। ग्रीन बेल्ट के पुनर्विकास का यह अभियान जीएमडीए की व्यापक 30 दिवसीय सड़क पहल का हिस्सा है। इसके तहत प्राधिकरण का उद्देश्य सड़क अवसंरचना में सुधार, शहर के सौंदर्यीकरण तथा गुरुग्राम में धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के प्रयासों को और मजबूत करना है।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें

मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम के तहत ठेकेदारों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम के तहत ठेकेदारों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित सीएक्यूएम के निर्देशों के अनुरूप सड़क की धूल के वैज्ञानिक प्रबंधन एवं प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की दी गई जानकारी