मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम के तहत ठेकेदारों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित सीएक्यूएम के निर्देशों के अनुरूप सड़क की धूल के वैज्ञानिक प्रबंधन एवं प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की दी गई जानकारी

मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम के तहत ठेकेदारों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 19 नवंबर। मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम अभियान के तहत नगर निगम गुरुग्राम द्वारा सेक्टर-34 स्थित निगम कार्यालय के सभागार में ठेकेदारों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सीएक्यूएम के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सड़क की धूल के वैज्ञानिक प्रबंधन और वायु प्रदूषण नियंत्रण के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीटीपी सिद्धार्थ खंडेलवाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में ठेकेदार संघ के अध्यक्ष मनीष सैदपुर, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिंदुस्तानी एवं आईईसी विशेषज्ञ प्रिंका यादव शामिल रहे। डब्ल्यूआरआई इंडिया की ओर से आदित्य एवं भव्य ने ठेकेदारों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान सड़कों की मैकेनाइज्ड सफाई, क्षतिग्रस्त सड़कों की समय पर मरम्मत, बिजली-पानी एवं सीवर कार्यों के बाद सड़क की बहाली, सड़क किनारों को पक्का करने तथा निर्माण सामग्री के उचित भंडारण एवं ढके हुए परिवहन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही धूल प्रभावित हॉटस्पॉट की पहचान, रिपोर्टिंग और समयबद्ध सुधारात्मक कार्रवाई पर भी जोर दिया गया।

डीटीपी सिद्धार्थ खंडेलवाल ने कहा कि वायु प्रदूषण नियंत्रण में नगर निगम के ठेकेदारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी ठेकेदार निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के दौरान सीएक्यूएम के दिशा-निर्देशों का पालन करें और धूल नियंत्रण के उपायों को कार्यस्थलों पर प्रभावी ढंग से लागू करें। ठेकेदार संघ के अध्यक्ष मनीष सैदपुर ने निगमायुक्त डॉ. पंकज एवं डीटीपी सिद्धार्थ खंडेलवाल का कार्यशाला के आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में ठेकेदार संघ नगर निगम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेगा। कार्यक्रम के समापन पर कुलदीप हिंदुस्तानी एवं प्रिंका यादव ने उपस्थित प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर निगम से शशि एवं मृत्युंजय तथा एचएमएस टीम से अक्षय भी उपस्थित रहे।कार्यशाला का उद्देश्य ठेकेदारों की तकनीकी समझ को मजबूत करना और सड़क की धूल के वैज्ञानिक प्रबंधन के उपायों को जमीनी स्तर पर लागू कर गुरुग्राम को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के प्रयासों को गति देना रहा।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें

मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम के तहत ठेकेदारों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम के तहत ठेकेदारों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित सीएक्यूएम के निर्देशों के अनुरूप सड़क की धूल के वैज्ञानिक प्रबंधन एवं प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की दी गई जानकारी

30 दिवसीय पहल के तहत शहर की प्रमुख सड़कों के लगभग 17 किलोमीटर लंबे हिस्से में पौधारोपण अभियान शुरू – विभिन्न सेक्टरों में चरणबद्ध तरीके से ग्रीन बेल्ट की सफाई एवं पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है