कॉरपोरेट कंपनियां सामाजिक दायित्व के तहत गुरुग्राम को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने में निभाएं सक्रिय भागीदारी : राव इंद्रजीत सिंह

प्रदेश के कुल राजस्व में लगभग 65 प्रतिशत योगदान इस क्षेत्र से आता है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 19 नवंबर। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि गुरुग्राम केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि देश के प्रमुख आर्थिक और औद्योगिक शहरों में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। इस शहर की तरक्की में यहां स्थापित राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों का महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे में इन कंपनियों की जिम्मेदारी भी बनती है कि वे अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए गुरुग्राम को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह गुरुवार को नेस्ले इंडिया की सीएसआर पहल के तहत शुरू किए गए ‘क्लीन कॉरिडोर गुरुग्राम’ अभियान के शुभारंभ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। राव इंद्रजीत सिंह ने नेस्ले इंडिया की ओर से भेंट किए गए स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने पूर्व अपने संबोधन में कहा कि ऐसी पहल केवल एक कंपनी तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि अन्य कॉरपोरेट संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों को भी इससे प्रेरणा लेकर आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में प्रदूषण और यातायात जैसी चुनौतियां लगातार बनी हुई हैं। इनका समाधान केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें औद्योगिक संस्थानों, कॉरपोरेट जगत और आम नागरिकों की सामूहिक भागीदारी जरूरी है।
प्रदेश के कुल राजस्व में लगभग 65 प्रतिशत योगदान इस क्षेत्र से आता है
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम हरियाणा की आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है और प्रदेश के कुल राजस्व में लगभग 65 प्रतिशत योगदान इस क्षेत्र से आता है। इसी प्रकार प्रदेश की कुल बिजली खपत के बिलों में भी गुरुग्राम की हिस्सेदारी लगभग 42 प्रतिशत है। यह आंकड़े इस शहर की आर्थिक महत्ता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों की तरह गुरुग्राम भी देश के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान रखता है और हरियाणा का गौरव बढ़ाता है। ऐसे में यहां की बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए सरकार के साथ समाज और कॉरपोरेट जगत की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने सुझाव दिया कि गुरुग्राम में कार्यरत सभी बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों, बहुराष्ट्रीय संस्थानों और अन्य औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की जाए। इस बैठक में शहर की स्वच्छता, सड़कों के रखरखाव, प्रदूषण नियंत्रण और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में उनके योगदान पर चर्चा की जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी एजेंसियों और निजी क्षेत्र के समन्वित प्रयासों से शहर के विकास को नई गति दी जा सकती है। यदि सभी संस्थान अपनी क्षमता के अनुसार योगदान दें तो गुरुग्राम को और बेहतर बनाने के लिए उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग संभव होगा। कार्यक्रम में नेस्ले इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मनीष तिवारी, कंपनी के कॉर्पोरेट अफेयर्स के सीनियर मैनेजर हरप्रताप सिंह सिद्धू, बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त रविंद्र मलिक सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
एंबियंस मॉल से राजीव चौक तक 16 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर की होगी मशीनीकृत सफाई, इफ्को चौक का होगा सौंदर्यीकरण*
नेस्ले इंडिया की ओर से एंबियंस मॉल से राजीव चौक तक राष्ट्रीय राजमार्ग के 16 किलोमीटर लंबे हिस्से को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रतिदिन दो बार मशीनीकृत स्वीपिंग के माध्यम से सड़क की सफाई की जाएगी। धूल नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव और आठ कर्मचारियों की टीम द्वारा प्रतिदिन सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कचरे का संग्रहण किया जाएगा। अभियान में प्लास्टिक एवं अन्य ठोस कचरे का नियमित उठान करने के साथ इफ्को चौक का सौंदर्यीकरण, हैंगिंग प्लांटर्स लगाना और नियमित स्वच्छता अभियान चलाना भी शामिल है। कंपनी के अनुसार, सितंबर 2026 में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हुई इस पहल के तहत अब तक स्वीपिंग मशीन के 95 ट्रिप के माध्यम से लगभग 226 टन धूल एकत्रित की गई है, जबकि 42 दिनों में करीब 67 टन प्लास्टिक एवं अन्य ठोस कचरे का संग्रहण किया गया है।
New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें

मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम के तहत ठेकेदारों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम के तहत ठेकेदारों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित सीएक्यूएम के निर्देशों के अनुरूप सड़क की धूल के वैज्ञानिक प्रबंधन एवं प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की दी गई जानकारी

30 दिवसीय पहल के तहत शहर की प्रमुख सड़कों के लगभग 17 किलोमीटर लंबे हिस्से में पौधारोपण अभियान शुरू – विभिन्न सेक्टरों में चरणबद्ध तरीके से ग्रीन बेल्ट की सफाई एवं पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है

मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम के तहत ठेकेदारों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम के तहत ठेकेदारों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित सीएक्यूएम के निर्देशों के अनुरूप सड़क की धूल के वैज्ञानिक प्रबंधन एवं प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की दी गई जानकारी