कार चालक की दबंगई! महिला राइडर्स को जानबूझकर मारी टक्कर, वीडियो वायरल

कार चालक की दबंगई! महिला राइडर्स को जानबूझकर मारी टक्कर, वीडियो वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कार चालक ने जानबूझकर महिला राइडर्स को मारी टक्कर

गुरुग्राम: 14 सितंबर।  गुरुग्राम में कार सवार युवक की गुंडागर्दी देखने को मिली है। गोल्फकोर्स रोड पर कार सवार युवक ने महिला राइडर्स को टक्कर मार दी ,आनन फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा उसका इलाज चल रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और गाड़ी चालक की तलाश में जुट गई ।

गुरुग्राम पुलिस की माने तो पीड़िता की तरफ से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है की इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा।

जानकारी के मुताबिक कार सवार युवक और महिला के बीच कहासुनी हुई थी जिससे गुस्से में कार सवार ने महिला को पीछे से टक्कर मार दी महिला रोड पर गिर गई। महिला के साथियो ने कार चालक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वो फरार हो गया।

New India News Network
Author: New India News Network

new india news network

Leave a Comment

और पढ़ें